ePaper

IPL 2023: CSK ने किया बड़ा ऐलान, ड्वेन ब्रावो होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नये बॉलिंग कोच

Updated at : 02 Dec 2022 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: CSK ने किया बड़ा ऐलान, ड्वेन ब्रावो होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नये बॉलिंग कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल के अगले सीजन से ब्रेक ले रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2023 CSK Bowling Coach: आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, सीएसके ने आधिकारीक घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए टीम के गेंदबाजी कोच होंगे. लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल के अगले सीजन से ब्रेक ले रहे हैं.

ड्वेन ब्रावो होंगे सीएसके के बॉलिंग कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी बयान में कहा कि ‘ड्वेन ब्रावो को अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल के अगले सीजन से ब्रेक ले रहे हैं, व्यक्तिगत प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन वह सीएसके अकादमी के लिए उपलब्ध रहेंगे.’ बता दें कि ब्रावो साल 2011 से सीएसके टीम में बतौर आलराउंडर जुड़े रहे हैं. वह इस फ्रेंचाइजी के सबसे स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने इस साल आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम भी नहीं दिया था. जिसके बाद से यह साफ हो गया था कि ब्रावो ने आईपीएल से रिटायर होने का फैसला कर लिया है.


Also Read: IPL 2023 Auction: 23 दिसंबर को लगेगी खिलाड़ियों की बोली, जानिए आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी और नियम
ब्रावो ने कही यह बात

सीएसके से जारी बयान में ब्रावो ने कहा कि मैं इस नये सफर का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं खिलाड़ी के तौर पर करियर खत्म होने के बाद करना चाहता था. मुझे गेंदबाजों के साथ काम करने में मजा आता है और मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं. खिलाड़ी से लेकर कोच बनने के सफर तक मुझे नहीं लगता कि मुझे ज्यादा सामंजस्य बैठाने की जरूरत है. जब मैं खेल रहा होता हूं, तो मैं हमेशा गेंदबाजों के साथ काम करता हूं और बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने के लिए योजना बनाने पर ध्यान देता हूं. फर्क सिर्फ इतना है कि मैं अब मिड-ऑन या मिड-ऑफ पर नहीं खड़ा रहूंगा.

सीएसके के लिए लिये हैं 168 विकेट

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने सीएसके को कई यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से 1560 रन भी बनाये हैं. ब्रावो 2011, 2018 और 2021 आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई की टीम का हिस्सा रहे हैं. उनके टीम में रहते हुए चेन्नई ने 2014 में चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता था. वह आईपीएल में दो बार पर्पल कैप (सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज) जीतने वाले गेंदबाज है. ब्रावो ने चेन्नई के लिए 144 मैच में 168 विकेट लिये हैं और 1556 रन बनाये हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola