ePaper

IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में इमरान ताहिर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, नूर अहमद सबसे युवा

Updated at : 01 Feb 2022 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में इमरान ताहिर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, नूर अहमद सबसे युवा

आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे. इमरान ताहिर की उम्र 42 वर्ष है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में अब चंद दिन शेष रह गये. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस बार का ऑक्शन कई मायनों में सबसे अलग होने वाला है. इस बार ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जो 590 खिलाड़ियों में बोली लगायेंगी. आईपीएल 2022 में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद की एंट्री हुई है.

नीलामी में इमरान ताहिर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे. इमरान ताहिर की उम्र 42 वर्ष है. इमरान ताहिर इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस सीजन के लिए चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया.

Also Read: IPL 2022 Auction: ये हैं मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले 10 बड़े नाम, जिसपर लगेगी सबसे पहले बोली

नूर अहमद नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाड़ी नूर अहमद आईपीएल 2022 नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. नूर अहमद (noor ahmed) की उम्र इस समय केवल 17 साल है. फिलहाल नूर अहमद वेस्टइंडीज में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं.

220 विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में होंगे शामिल

मेगा ऑक्शन के लिए जो 220 विदेशी खिलाड़ी चुने गये हैं, उसमें अफगानिस्तान (17), ऑस्ट्रेलिया से 47, बांग्लादेश से 5, इंग्लैंड से 24, आयरलैंड से 5, न्यूजीलैंड से 24, दक्षिण अफ्रीका से 33, श्रीलंका से 23, वेस्टइंडीज से 34, जिंबाब्वे से 1, नाबिया से 3, नेपाल से 1, स्कॉटलैंड से 2 और यूएस से एक खिलाड़ी शामिल हैं.

भूटान का एक मात्र खिलाड़ी नीलामी से बाहर

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए नामांकन कराने वाले भूटान के एक मात्र खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है. भूटान के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिक्‍यो दोर्जी (Mikyo Dorji) ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए नामांकन कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola