ePaper

IPL 2020 : आईपीएल 19 सितंबर से शुरू, फाइनल 8 नवंबर को, जानें 10 बड़ी बातें

Updated at : 24 Jul 2020 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 : आईपीएल 19 सितंबर से शुरू, फाइनल 8 नवंबर को, जानें 10 बड़ी बातें

IPL 2020 : बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि आईपीएल 2020, 19 सितंबर से 8 नवंबर तक खेला जाएगा. ये फुल फ्लेज्ड टूर्नामेंट होगा.

विज्ञापन

IPL 2020 : बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि आईपीएल 2020, 19 सितंबर से 8 नवंबर तक खेला जाएगा. ये फुल फ्लेज्ड टूर्नामेंट होगा.

आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी योजना से फ्रैंचाइजी को अवगत करा दिया है. जानें आइपीएल के संबंध में ये बडी बातें….

1. इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा.

2. प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी.

3. आईपीएल 51 दिन तक चलेगा.

4. यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.

5. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है.

6. ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े.

7. सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिका जा सकता है.

8. प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी.

9. इससे टीम को तैयारी के लिये चार सप्ताह का समय मिल जाएगा.

10. आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिर से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था.

ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की श्रृंखला : भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला मैच तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि कहा था कि इस साल आईपीएल होगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola