सचिन, गेल और संगाकारा मैदान पर उतरने को तैयार, कब और कहां होंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

International Masters League
International Masters League: लंबे समय के बाद सचिन तेंदुलकर के साथ संगकारा और क्रिस गेल की वापसी क्रिकेट मैदान पर हो रही है. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में धुरंधरों का खूब रंग जमेगा. जानें इस लीग के मैच कब और कहां होंगे और लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होगी.
International Masters League: दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों का महाकुंभ एकबार फिर लगने वाला है. सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारारा और क्रिस गेल समेत तमाम खिलाड़ी भारत में जलवा दिखाने वाले हैं. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आयोजन फरवरी 22 से किया जाएगा. इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है. मुंबई इंडियंस के साझा किए गए एक वीडियो में वह नेट्स पर अभ्यास करते नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार स्ट्रेट ड्राइव सहित कई शॉट खेले. उनकी यह वापसी साबित करती है कि वह आज भी क्रिकेट के मैदान में युवाओं को चुनौती दे सकते हैं.
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) में दिखेगा सचिन का जलवा
सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) में इंडिया मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 16 मार्च, 2025 तक नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में खेला जाएगा. इंडिया मास्टर्स 22 फरवरी को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका मास्टर्स से भिड़ेगा. तेंदुलकर ने इस लीग को क्रिकेट की विरासत का जश्न बताया और कहा कि वह अपने समकालीन खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं. वहीं श्रीलंकाई टीम के कप्तान संगकारा ने कहा कि यह टूर्नामेंट पूर्व क्रिकेटरों के लिए एक शानदार अवसर है. यह एक ऐसा मंच है जहां वे पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से जी सकते हैं और प्रशंसकों से फिर से जुड़ सकते हैं. उन्होंने इस ऐतिहासिक लीग में भाग लेने के लिए अपना उत्साह जाहिर किया है.
क्रिकेट के दिग्गज करेंगे टूर्नामेंट में शिरकत
IML में ब्रायन लारा, जैक्स कैलिस, शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मखाया एनटिनी और मोंटी पनेसर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फिर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. उन्होंने कहा कि यह लीग क्रिकेट के सुनहरे पलों को दोबारा जीने का शानदार मंच होगी.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी भी अपनी आक्रामक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को चुनौती देंगे. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव होगा. वहीं, इंग्लैंड के मोंटी पनेसर, जो 2012-13 में भारत में अपने प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, इंग्लैंड मास्टर्स की टीम को मजबूती देंगे.
बनेगा यादगार क्रिकेट टूर्नामेंट
इन दिग्गजों की भागीदारी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग एक भव्य आयोजन बनने जा रहा है। इस लीग में क्रिकेट के स्वर्णिम युग के सितारे फिर से एक साथ खेलते नजर आएंगे. प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट रोमांच और मनोरंजन से भरपूर होगा.
कहां होंगे मैच और कहां देख सकेंगे लाइव
टूर्नामेंट के पहले पांच मैच नवी मुंबई में होंगे और उसके बाद राजकोट में छह गेम होंगे. रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल सहित सात खेलों की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट का प्रसारण जियोस्टार के डिज्नी+ हॉटस्टार, कलर्स सिनेप्लेक्स (एसडी+एचडी) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर किया जाएगा.
IML का पूरा शेड्यूल–
| दिन | तारीख | सप्ताह का दिन | समय (शाम) | शहर | टीम 1 | टीम 2 |
| 1 | 22-02-2025 | शनिवार | 7:30 | नवी मुंबई | भारत | श्रीलंका |
| 2 | 23-02-2025 | रविवार | ब्रेक | |||
| 3 | 24-02-2025 | सोमवार | 7:30 | नवी मुंबई | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
| 4 | 25-02-2025 | मंगलवार | 7:30 | नवी मुंबई | भारत | इंग्लैंड |
| 5 | 26-02-2025 | बुधवार | 7:30 | नवी मुंबई | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका |
| 6 | 27-02-2025 | गुरुवार | 7:30 | नवी मुंबई | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड |
| 7 | 28-02-2025 | शुक्रवार | 7:30 | राजकोट | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया |
| 8 | 01-03-2025 | शनिवार | 7:30 | राजकोट | भारत | दक्षिण अफ्रीका |
| 9 | 02-03-2025 | रविवार | ब्रेक | |||
| 10 | 03-03-2025 | सोमवार | 7:30 | राजकोट | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड |
| 11 | 04-03-2025 | मंगलवार | ब्रेक | |||
| 12 | 05-03-2025 | बुधवार | 7:30 | राजकोट | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
| 13 | 06-03-2025 | गुरुवार | 7:30 | राजकोट | श्रीलंका | वेस्टइंडीज |
| 14 | 07-03-2025 | शुक्रवार | 7:30 | राजकोट | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका |
| 15 | 08-03-2025 | शनिवार | 7:30 | रायपुर | भारत | वेस्टइंडीज |
| 16 | 09-03-2025 | रविवार | ब्रेक | |||
| 17 | 10-03-2025 | सोमवार | 7:30 | रायपुर | श्रीलंका | इंग्लैंड |
| 18 | 11-03-2025 | मंगलवार | 7:30 | रायपुर | वेस्टइंडीज | दक्षिण अफ्रीका |
| 19 | 12-03-2025 | बुधवार | 7:30 | रायपुर | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
| 20 | 13-03-2025 | गुरुवार | 7:30 | रायपुर | सेमीफाइनल 1 | |
| 21 | 14-03-2025 | शुक्रवार | 7:30 | रायपुर | सेमीफाइनल 2 | |
| 22 | 15-03-2025 | शनिवार | ब्रेक | |||
| 23 | 16-03-2025 | रविवार | 7:30 | रायपुर | फाइनल |
रिकी पोंटिंग की शराब एयरपोर्ट पर अटकी, भारत सरकार के हैवी टैक्स ने किया बुरा हाल!
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस नहीं अब ये खिलाड़ी बनेंगे कप्तान!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




