VIDEO: चहल की वाइफ धनश्री ने धाकड़ अंदाज में बरसाए मुक्के, डांस छोड़ कर रही हैं बॉक्सिंग की प्रैक्टिस

Updated at : 07 Jul 2021 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: चहल की वाइफ धनश्री ने धाकड़ अंदाज में बरसाए मुक्के, डांस छोड़ कर रही हैं बॉक्सिंग की प्रैक्टिस

Dhanashree Verma New Video, Yuzvendra Chahal : धनश्री वर्मा का पिछले साल से अपनी फैन-फॉलोइंग के मामले में काफी बढ़ रही हैं. वह नियमित रूप से अपने खूबसूरत लुक्स को साझा करने के अलावा, अपने फैंस को डांस वीडियो से जोड़े रखती हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत फोटोज और वीडियोज के जरिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं. सोशल मीडिया पर लोग धनश्री को उनके शानदार डांस के लिए जानते हैं. फैंस उनके डांस के दिवाने भी हैं और धनश्री आए दिन अपने वीडियोज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं.

धनश्री वर्मा का पिछले साल से अपनी फैन-फॉलोइंग के मामले में काफी बढ़ रही हैं. वह नियमित रूप से अपने खूबसूरत लुक्स को साझा करने के अलावा, अपने फैंस को डांस वीडियो से जोड़े रखती हैं. वहीं, एक बदलाव के लिए उन्होंने हाल ही में कुछ नया शेयर किया है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो में धनश्री बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रही है. वीडियो में वह गुड़गांव में अपने घर में एक पेशेवर ट्रेनर के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास करती हुई दिखाई दे रही है.

Also Read: सबसे अमीर क्रिकेटर होने के बाद भी डाउन टू अर्थ हैं Dhoni, इन फोटोज को देख आपको भी होगा यकीन

वीडियो तो देख यह भी लग रहा है वह बॉक्सिंग में काफी अच्छी हैं. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि धनश्री मुक्केबाजी करियर के रूप में चुन रही हैं या बस सकुछ दिनों के लिए ट्रैनिंग ले रही है. फिर भी, धनश्री मुख्य रूप से अपने डांस के लिए फेमस हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने कुछ नये डांसिग वीडियो साझा किए हैं. बता दें कि धनश्री वर्मा एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ-साथ, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं. धनश्री अक्सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं.

मालूम हो कि इस समय चहल श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी वाली भारतीय टीम को श्रीलंका में 3 वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola