ePaper

India W vs Australia W T20: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Updated at : 07 Jan 2024 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
India W vs Australia W T20: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद पूरी टीम तरोताजा होकर आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. मैच से पहले चलिए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को नौ विकेट से मिली बड़ी जीत के बाद पूरी टीम तरोताजा होकर आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला नवी मुंबई  के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम की निगाहें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत पर होगी. यदि भारतीय टीम आज के मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो भारतीय टीम इस टी20 सीरीज को अपने नाम कर लेगी. चलिए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

India W vs Australia W T20: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 32  मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ सात मैचों में जीत मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था. भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच 12 मैच हुए हैं.  टीम इंडिया इस दौरान दो मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है. उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

भारत महिला टीम संभावित प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, सैका इशाक/यास्तिका भाटिया

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम संभावित प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, एशले गार्डनर, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग

भारत महिला टीम

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, तितास साधु.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पैरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, एलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट, ग्रेस हैरिस, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola