IND vs WI: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला, जानें वेदर और पिच रिपोर्ट

Updated at : 01 Aug 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला, जानें वेदर और पिच रिपोर्ट

पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया था. भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग कर वेस्टइंडीज को 191 का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही और केवल 122 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंट किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. आज का मैच जीतकर भारत सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगा. क्या पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी बारिश की संभावना है. पिच से किसे मदद मिल सकती है. आइये वेदर और पिच रोपार्ट पर एक नजर डालें.

पिच रिर्पोट

वार्नर पार्क की पिच काफी संतुलित मानी जाती है. जहां एक तरफ तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा, तो वहीं बल्लेबाजों के लिए भी पिच से बड़ी मदद मिलने की संभावना है. हालांकि बैटर को स्ट्रोक्स खुलकर खेलने से पहले कुछ समय पिच पर बिताना होगा. बीच के ओवरों में स्पिनर भी अच्छी भूमिका निभाएंगे.

वेदर रिर्पोट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान दिन का तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि 79% आर्द्रता और 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी जा रही है.

Also Read: Ind vs WI, 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगा भारत, इन्हें मिल सकता है मौका

पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया

पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग कर वेस्टइंडीज को 191 का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही और केवल 122 रन ही बना सकी.

भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज की संभावित टीम

शमरह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola