ePaper

IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की नाइट पार्टी, कप्तान विराट कोहली की नहीं हुई एंट्री

Updated at : 23 Dec 2021 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की नाइट पार्टी, कप्तान विराट कोहली की नहीं हुई एंट्री

India Vs South Africa : टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं जहां टीम को तीन मौचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वहीं सीरीज से पहले टीम इंडिया ने नाइट पार्टी की है.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम (Team India) को 26 दिसबंर से साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है. टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के साथ-साथ एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलनी है.

undefined

टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेलना है, जिसके लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है. अपने व्यस्त अभ्यास कार्यक्रम के अलावा, टीम के सदस्यों ने अपनी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और अन्य सहयोगी स्टाफ से साथ कुछ शानदार फोटो शेयर की.

undefined

भारतीय टीम के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हेड कोच राहुल द्रविड़, सपोर्टिंग स्टाफ, सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और उप-कप्तान केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं.

undefined

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कप्तान कोहली इन तस्वीरों में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम के कप्तान हैं जहां टीम को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. दौरे का पहला टेस्ट 26 दिंसबर को खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद टीम को वनडे सीरीज भी खेलना है.

undefined

विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर भी खूब चलता है. कोहली ने अफ्रीका में अब तक पांच टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसमें विराट ने 55.80 के एवरेज से 558 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. पिछले रिकॉर्ड के आधार पर यह कहा जा सकता है कि विराट कोहली आगामी सीरीज में कमाल कर सकते हैं. विराट कोहली टीम इंडिया की तरफ से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola