ePaper

IND vs PAK: रवि शास्त्री, वसीम अकरम और गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के शॉट चयन पर उठाये सवाल

Updated at : 05 Sep 2022 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK: रवि शास्त्री, वसीम अकरम और गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के शॉट चयन पर उठाये सवाल

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गये. इसके बाद से उनकी लगातार आलोचना हो रही है. रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, वसीम अकरम जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके शॉट चयन पर सवाल उठाये हैं. सभी ने कहा यह उनका शॉट नहीं था, फिर क्यों खेला.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटरों रवि शास्त्री, वसीम अकरम और गौतम गंभीर ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पांच विकेट की हार के दौरान ऋषभ पंत के खराब शॉट चयन की आलोचना की है. शादाब खान की गुगली को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पंत पवेलियन लौटे. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने पहले ही शॉट खेलने का मन बना लिया था. लेकिन वह बैकवर्ड प्वाइंट पर आसिफ अली को कैच दे बैठे, जिससे भारत ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाया.

पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

गौतम गंभीर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘ऋषभ पंत निराश होगा क्योंकि यह उसका शॉट नहीं है. उसका शॉट संभवत: लांग आन या डीप मिडविकेट के ऊपर से खेलना है, अगर आप यह शॉट खेलते हुए आउट होते हो तो कोई समस्या नहीं है क्योंकि यह आपका मजबूत पक्ष है. आपका मजबूत पक्ष गेंद को रिवर्स स्वीप करना नहीं है.’ भारत को रविवार को सुपर चार के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज अकरम का मानना है कि पंत बीच के ओवरों में रिवर्स हिट खेलने से बच सकते थे.

Also Read: IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ऋषभ पंत को देखने…
वसीम अकरम ने दी यह सलाह

अकरम ने कहा, ‘विशेषकर खेल के उस चरण में वह शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी, बीच के ओवरों में रिवर्स हिट लगाने से बचा जा सकता था.’ कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और शास्त्री ने कहा कि पंत को देखना चाहिए था कि इस जोड़ी ने कहां रन बनाये. उन्होंने कहा, ‘रोहित, राहुल और अन्य को देखने के बाद उसे समझना चाहिए था कि रन कहां बन रहे हैं. विकेट के सामने की तरह रन बन रहे थे. यह शानदार पिच थी, मैदानकर्मियों को सलाम, गेंद बल्ले पर आ रही थी.’

शास्त्री ने बताया क्या करना चाहिए था

शास्त्री ने कहा, ‘यह उसका मजबूत पक्ष है, वह बड़े शॉट खेल सकता है. ऋषभ पंत अगर गेंद को अच्छी तरह हिट करता है तो कोई भी मैदान उसके लिए बड़ा नहीं है.’ पंत ने अपनी पारी में दो चौके जरूर लगाये लेकिन वह भी बाहरी किनारे के साथ आये. दूसरी छोर पर विराट कोहली जमे हुए थे. पंत को केवल उनका सही ढंग से साथ देना था. जीत के लिए भारत के पास कुछ रन कम रह गये.

Also Read: क्या टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत का विकल्प तलाश रही है टीम इंडिया, यहां देखें उनका प्रदर्शन

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola