ePaper

विराट कोहली के पास 'क्रिकेट के भगवान' का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इतने रन हैं पीछे

Updated at : 04 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
India vs England: Virat Kohli

India vs England: Virat Kohli

India vs England: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. उनकी नजरें सचिन के दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होंगी.

विज्ञापन

India vs England: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कोहली इस प्रारूप में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के बहुत करीब हैं. यह रिकॉर्ड फिलहाल सचिन के नाम है, जिन्होंने फरवरी 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ़ अपनी 350वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. विराट इस रिकॉर्ड तक पहुंचने से केवल 94 रन दूर हैं. भारत बनाम इंग्लैंड का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में 6 फरवरी को खेला जाएगा.

विराट ने ही तोड़ा है सचिन के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अब तक 283 वनडे पारियों में 58.18 की शानदार औसत और 93.54 की स्ट्राइक रेट से 13,906 रन बनाए हैं. अपने शानदार करियर में कोहली ने 50 शतक और 72 अर्धशतक बनाए है. कोहली ने ही सचिन के वनडे शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. इस समय कोहली वनडे में शतक जड़ने के मामले में दुनिया में टॉप पर हैं. अगर कोहली पहले ही मैच में 94 रन बना लेते हैं तो वह सबसे तेज 14000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इस धाकड़ गेंदबाज की हुई टीम में इंट्री, अब अंग्रेजों की खैर नहीं

Viral Video: टीम इंडिया के सदस्य को पुलिस ने नहीं पहचाना, होटल में घुसने से रोका

सचिन का एक और रिकॉर्ड कोहली के निशाने पर

विराट कोहली के पास महान सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय सचिन के नाम हैं. मास्टर ब्लास्टर ने इंग्लैंड के खिलाफ 90 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 3,990 रन बनाए हैं. कोहली ने सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के खिलाफ 107 मैचों में 3,979 रन बनाए हैं. वह सचिन के रिकॉर्ड से केवल 12 रन दूर हैं.

वीसीए स्टेडियम नागपुर में कोहली का औसत 81 से ज्यादा

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, विराट कोहली ने वीसीए स्टेडियम में पांच वनडे पारियों में 81.25 की औसत और 105.17 की स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनकी सबसे यादगार पारी 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी, जिसमें उन्होंने केवल 66 गेंदों पर 115 रन की तेज पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही कोहली ने इस मैदान पर दूसरा शतक भी जड़ा है. विराट से फिर एक बार वैसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

वीसीए स्टेडियम में कोहली का सभी प्रारुपों में प्रदर्शन

विराट कोहली ने सभी प्रारुपों में वीसीए स्टेडियम में 13 पारियों में 62.16 की औसत और 72.42 की स्ट्राइक रेट से 746 रन बनाए हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि कोहली ने इस मैदान पर 5 में चे 4 अर्धशतकों को शतक में बदला है. वीसीए स्टेडियम में टेस्ट मैचों में कोहली का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने पांच पारियों में 73.20 की औसत से 366 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सभी की नजरें कोहली पर टिकी होंगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola