ePaper

Viral Video: टीम इंडिया के सदस्य को पुलिस ने नहीं पहचाना, होटल में घुसने से रोका

Updated at : 04 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: Team India Member Raghu

Viral Video: Team India Member Raghu

Viral Video: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए नागपुर पहुच चुकी है. मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब टीम इंडिया के एक सहयोगी स्टाफ को पुलिस ने होटल में प्रवेश करने से रोक दिया.

विज्ञापन

Viral Video: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे के लिए नागपुर पहुंची, तो एक अजीबोगरीब घटना हो गई. जैसे ही खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ टीम बस से बाहर निकले, थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया. पुलिस को लगा कि वह एक फैन है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रघु को होटल में प्रवेश करने से रोकते हुए देखा जा सकता है. बाद में रघु के बताने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया. रघु को बताना पड़ा कि वह टीम इंडिया के सहयोग स्टाफ हैं.

टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज की. युवा ब्रिगेड ने अपना दम दिखाया और हर मैच का अगल-अलग हीरो सामने आया. इसी सीरीज में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपना दूसरा टी20 शतक जड़ा और एक पारी में भारत की ओर से सबसे अधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें. अब वनडे सीरीज में चैंपियंस ट्रॉफी वाली टीम होगी, जिसमें अधिकतर सीनियर खिलाड़ी होंगे.

नीचे देखें वीडियो

IND vs PAK मुकाबले में फैंस का रोमांच हाई, एक घंटे में बिक गई 25 हजार टिकट, डेढ़ लाख लोग ताकते रह गए

100 टेस्ट खेलने वाले श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

बुमराह की जगह हर्षित राणा टीम में

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को एक बेहतर तैयारी का अवसर मिला है. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल सहित सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले नागपुर पहुंच चुके हैं. भारत 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. इस सीरीज के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola