IND vs ENG 3rd Test LIVE Cricket Score : पहले दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड पहली पारी में 112 पर ढेर, टीम इंडिया को भी लगा तीन झटका
India vs England (IND vs ENG) 3rd Test Live Cricket Score Streaming Online on Star Sports 1, Hotstar, Star Sports 1, 2 and 3 Hindi Live Cricket Match, भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट मैच स्कोर: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्रांउड नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 99 रन बना लिया है और पहली पारी में इंग्लैंड से केवल 13 रन पीछे है. इससे पहले अक्षर पटेल के 6 विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन ऑलआउट कर दिया. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में केवल 48 ओवर और 4 गेंद की खेल पायी. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड की टीम एक-एक जीत के साथ 1-1 की बराबरी पर है. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के साथ….
पहले दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया का स्कोर पहली पारी में तीन विकेट पर 99 रन
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 99 रन बना लिया है और पहली पारी में इंग्लैंड से केवल 13 रन पीछे है. स्टंप होने के तक रोहत शर्मा 57 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर क्रिज पर जमे हुए थे. भारत को पुजारा, गिल और विराट कोहली के रूप में तीन झटका लगा है. गिल ने 11, पुजारा ने शून्य और कोहली ने 27 रन बनाये.
टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली 27 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया को पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बड़ा झटका लगा है. कप्तान विराट कोहली 3 चौके की मदद से 58 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गये. कोहली को जैक लीच ने आउट किया. टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 98 रन है. कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा का धमाका, जमाया अर्धशतक
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा ने धमाका किया है. उन्होंने 8 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रनों से अधिक की साझेदारी भी बना लिया है. टीम इंडिया को गिल और पुजारा के रूप में दो झटका लगा है.
टीम इंडिया को लगातार दो झटका, गिल के बाद पुजारा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को लगातार दो झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को पहले जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया, फिर उसके बाद जैक लीच ने चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर आउट किया. गिल ने 51 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाये.
अक्षर पटेल ने मोटेरा में लगाया विकेट का छक्का, पहली पारी में इंग्लैंड 112 पर ढेर
अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया है. इंग्लैंड की टीम ने केवल 48 ओवर में ही ऑल आउट हो गयी. अक्षर पटेल ने 21 ओवर और 4 गेंद की गेंदबाजी में 38 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया. इस दौरान अक्षर ने 6 मेडन ओवर भी डाले. जबकि आर अश्विन ने 16 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये. एक विकेट इशांत शर्मा के खाते में गया.
अक्षर ने मोटेरा में लगाया विकेट का पंच, इंग्लैंड के 9 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
अक्षर पटेल ने मोटेरा टेस्ट में विकेट का पंच पूरा कर लिया है. उन्होंने ब्रॉड को 3 रन के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को 9वां झटका दिया. इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में अब तक केवल 112 रन बनाये हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए