India vs England 3rd ODI: 13 साल बाद भारत ने किया क्लीन स्वीप, अंग्रेजों के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत

Updated:
विज्ञापन
Ind vs Eng 3rd ODI

Ind vs Eng 3rd ODI

India vs England, 3rd ODI: भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत ने धमाकेदार जीत के साथ कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए.

विज्ञापन

India vs England, 3rd ODI: भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया. भारत ने अंग्रेजों के सामने जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर ढेर हो गई. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अबतक की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 13 साल बाद वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप भी किया है. इससे पहले भारत ने 2011 में इंग्लैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था और क्लीन स्वीप किया था. उस समय भी इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी.

India vs England, 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने अहमदाबाद में खेले गए आज के मुकाबले को 142 रन से जीत लिया. इससे पहले 2008 में भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में 158 रन से हराया था. भारत ने 2014 के रिकॉर्ड को आज तोड़ा है. 2014 में भारत ने वनडे मैच में इंग्लैंड को 133 रन से हराया था. मैच कार्डिफ में खेला गया था.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत

158 रन राजकोट 2008
142 रन अहमदाबाद 2025*
133 रन कार्डिफ 2014
127 रन कोच्चि 2013
126 रन हैदराबाद 2011

भारत ने आखिरी मैच में अंग्रेजों को चटाया धूल, 3-0 से सीरीज पर कब्जा

भारत ने तीसरी और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को रौंदकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया. भारत ने पहले और दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4-4 विकेट से हराया था. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. शुभमन गिल के 102 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 356 रन का विशाल स्कोर बनाया. लेकिन जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 214 पर सिमट गई. भारत की ओर से विराट कोहली ने 52, श्रेयस अय्यर ने 78 और केएल राहुल ने 40 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan On MS Dhoni: ‘धोनी की आंखें देखकर डर जाते थे खिलाड़ी’, शिखर धवन ने ‘कैप्टन कूल’ की खोल दी पोल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola