ePaper

जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20 मुकाबला

Updated at : 28 Nov 2023 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20 मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20 मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी दर्शक खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बेताब है. सभी ये जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं तो चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20 मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने के मंसूबे से उतरेगी. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. सभी दर्शक खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बेताब है. सभी ये जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं तो चलिए जानते हैं.

यहां मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20 मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीम JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

IND VS AUS 3RD T20: मौसम पूर्वानुमान

AccuWeather के अनुसार, 28 नवंबर को गुवाहाटी में दिन साफ रहने की उम्मीद है. भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे के आसपास खेल शुरू होने पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि खेल खत्म होने पर भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे के आसपास तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहां मौजूद सभी दर्शक एक बेहतरीन खेल का आनंद उठा पाएंगे.

IND VS AUS 3RD T20: पिच रिपोर्ट

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी है, लेकिन यहां खेले गए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा था. इस मैदान पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अक्टूबर 2022 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका खेला गया था. जिस मुकाबले में 400 से अधिक रन बने थे.

सीरीज के लिए भारत को बस एक जीत की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा करने के लिए टीम इंडिया को बस एक जीत की जरूरत है. भारत ने शुरुआती दो मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को रौंद डाला है. पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंदा तो दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया. अब मंगलवार 28 नवंबर को तीसरे मैच में जब भारत, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसका लक्ष्य सीरीज पर कब्जा करना होगा. तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • रुतुराज गायकवाड़

  • यशस्वी जायसवाल

  • ईशान किशन (विकेटकीपर)

  • तिलक वर्मा

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • रिंकू सिंह

  • वाशिंगटन सुंदर

  • अक्षर पटेल

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा

  • मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • मैथ्यू शॉर्ट

  • स्टीव स्मिथ

  • जोश इंग्लिस

  • एरॉन हार्डी

  • मार्कस स्टोइनिस

  • टिम डेविड

  • मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान)

  • सीन एबॉट

  • नाथन एलिस

  • जेसन बेहरेनडॉर्फ

  • एडम जाम्पा

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola