वर्ल्ड कप में 183 रन बनाकर भी जीत चुका है भारत, लोएस्ट स्कोर पर ऐसा रहा प्रदर्शन, देखें आंकड़े

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में 183 रन बनाकर भी जीत चुका है भारत, लोएस्ट स्कोर पर ऐसा रहा प्रदर्शन, देखें आंकड़े

Lucknow: India’s batter KL Rahul plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000406A)

वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कम स्कोर 125 रन रहा है. 15 फरवरी 2003 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंचुरियन में वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम केवल 125 रन पर ऑल आउट हो गई थी. फिर ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच को 166 गेंद शेष रहते 128 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया था.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार पांच मैच जीत चुकी भारतीय टीम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में केवल 229 रन ही बना पाई. लोएस्ट स्कोर को देखते हुए भारतीय टीम पर टूर्नामेंट में पहली हार का खतरा मंडराने लगा है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब भारत ने वर्ल्ड कप में कम स्कोर बनाया है. आइये जानें भारतीय टीम ने कब-कब वर्ल्ड कप में लोएस्ट स्कोर बनाया और उसका रिजल्ट कैसा रहा.

undefined

वर्ल्ड कप में भारत ने अबतक 9 बार लोएस्ट स्कोर बनाया

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज से पहले 9 बार लोएस्ट स्कोर पर ऑल आउट हुई है या फिर स्कोर बनाया. जिसमें उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 9 में से केवल एक मैच ही भारतीय टीम ने जीती. 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लॉर्ड्स में केवल 183 रन पर ऑल आउट हो गई थी, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को 140 रन पर ढेर कर मुकाबला जीत लिया था. लेकिन उस मैच को अगर छोड़ दें तो सभी 8 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.

undefined

वर्ल्ड कप में भारत का लोएस्ट स्कोर 125 रन

वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कम स्कोर 125 रन रहा है. 15 फरवरी 2003 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंचुरियन में वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम केवल 125 रन पर ऑल आउट हो गई थी. फिर ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच को 166 गेंद शेष रहते 128 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया था.

undefined

4 बार स्कोर का पीछा करते हुए लोएस्ट स्कोर पर आउट हुई भारतीय टीम

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 5 बार लोएस्ट पर ऑल आउट हुई, तो 4 बार स्कोर का पीछा करते हुए लोएस्ट पर ऑल आउट हुई. वर्ल्ड कप में जब-जब भारतीय टीम कम स्कोर पर आउट हुई, उसे हार का सामना करना पड़ा है. 1975 में भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी. जिसमें भारतीय टीम 202 रन से मुकाबला हार गई थी. उस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रन का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 60 ओवर खेलकर तीन विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना पाई. उस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों का सामना कर केवल 32 रन बनाए थे और आखिर तक आउट नहीं हुए थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola