Final में भारत... ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका- कौन होगा दूसरा फाइनलिस्ट, जानिए क्या होगी रोहित की रणनीति
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2023 12:52 AM
*EDS: COMBO PHOTO* Mumbai: A combination of photos shows India's bowler Mohammed Shami celebrating the dismissal of New Zealand's batters during the first semifinal match against New Zealand, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo)(PTI11_15_2023_000729B)
न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. बीते 10 मैचों में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है. जीत का सिलसिला आज वानखेड़े स्टेडियम में भी जारी रहा. जहां सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर नया इतिहास रच दिया.

न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. बीते 10 मैचों में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है. जीत का सिलसिला आज वानखेड़े स्टेडियम में भी जारी रहा. जहां सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर नया इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 397 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन कीवी टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए और इस तरह से विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के भी 20 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

अहमदाबाद में रविवार को होने वाले फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. दो बार का चैंपियन भारत इससे पहले 1983, 2003 और 2011 में फाइनल में पहुंचा था.

भारतीय टीम इससे पहले 1987, 1996, 2015 और 2019 में भी सेमीफाइनल पहुंची था, लेकिन उस समय इंडिया सेमीफाइनल हार गई थी. 2019 में मैनचेस्टर में खेले गये सेमी फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हार गई थी. आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने उस हार का भी हिसाब चुकता कर लिया.

भारत की ओर से विराट कोहली ने 117 गेंद पर 113 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद पर 105 रन बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े, जो जीत के लिए काफी अहम बनी.

विराट कोहली ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर के सामने उनका वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड तोड़ा. वह वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस पारी के दौरान किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. बता दें तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाये थे.

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर शानदार 47 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. इस बीच शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गये, हालांकि अंतिम ओवर में उन्होंने वापसी की और कुल 66 गेंद पर नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली. केएल राहुल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे.

शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर सात विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभाया. यह पहला मौका है जबकि भारत के किसी गेंदबाज ने वनडे मैच में सात विकेट हासिल किये हो.

इधर भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिये. एक समय दो विकेट पर न्यूजीलैंड महज 39 रन के स्कोर पर था. हालांकि इस बीच डेरिल मिचेल और कप्तान केन विलियमसन ने तीसरे विकेट के लिए 181 रन की मजबूत साझेदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










