ePaper

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे से क्यों बाहर रहे दीपक चाहर, जानें क्या हुआ था उनके साथ

Updated at : 21 Aug 2022 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे से क्यों बाहर रहे दीपक चाहर, जानें क्या हुआ था उनके साथ

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. वहीं, पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज दीपक चाहर इस मैच से बाहर रहे. ऐसे में उनके चोट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को हरारे के स्टेडियम में खेला गया. इस वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. वहीं, पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज दीपक चाहर इस मैच से बाहर रहे. उनको दूसरे वनडे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. ऐसे में उनके फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों दीपक चाहर दूसरे वनडे से बाहर रहे? क्या वह फिर से चोटिल हो गए हैं?

ये रही बाहर होने की वजह

अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि दीपक चाहर को कुछ नहीं हुआ है. चयनकर्ताओं ने उन्हें इस मैच से बाहर रहने को कहा था. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी. गौरतलब है कि, सीरीज के पहले मुकाबले में दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. इस मैच में दीपक ने 7 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था. साथ ही दीपक को इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था. बता दें कि दीपक ने चोट के कारण 6 महीने बाद इस मुकाबले से वापसी की थी. वह आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहली ही अपनी चोट से जूझ रहे थे.

Also Read: IND vs ZIM 2nd ODI Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने मेजबान टीम को 161 रन पर आउट कर दिया. टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट चटकाये. वहीं, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज ने भी एक-एक विकेट लिये. गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. हालांकि, जवाब में भारत ने आसान से लक्ष्य को हासिल करने में पांच विकेट गंवा दिये.

भारत प्लेइंग XI

शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकिपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे प्लेइंग XI

इनोसेंट काया, ताकुदज़वानाशे कैतानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान), रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola