ePaper

IND vs WI: ईशान किशन से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, भारत की जीत में चमक ये 5 खिलाड़ी

Updated at : 02 Aug 2023 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: ईशान किशन से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, भारत की जीत में चमक ये 5 खिलाड़ी

IND vs WI ODI Series: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. इस जीत में टीम इंडिया के कौन से 5 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दमपर चमके जानिए यहां.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. त्रिनिदादा में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने 200 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर लिया. भारत के लिए तीसरे वनडे में कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने तीसरे वनडे में कमाल किया.

undefined

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्ले से धमाल मचाते हुए 64 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले.

undefined

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए तीसरा वनडे काफी सही रहा. उन्होंने तीसरे वनडे मुकाबले में 85 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान गिल के बल्ले से 11 चौके निकले.

undefined

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की पहली पसंद माने जा रहे संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 41 गेंदों पर 51 रन ठोक दिए. इस दौरान संजू के बल्ले से 4 शानदार छक्के और 2 चौके निकले.

undefined

भारतीय टीम के कुप्तान हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में सधी हुई बैटिंग करते नजर आए. उन्होंने आखिरी मुकाबले में 52 गेदों पर 70 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के औऱ 4 चौके निकले.

undefined

भारतीय टीम के आलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अच्छा गया. उन्होंने आखिरी वनडे में भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. शार्दुल के कमाल के प्रदर्शन से वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से बिखर गई और निर्णायक मुकाबला हार गई.

Also Read: ICC World Cup 2023: दिल्ली में वर्ल्ड कप के लिए दो नई पिच, चार रेडियो कमेंट्री बॉक्स बनाएगा डीडीसीए
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola