Live Updates

IND W vs Thai W Highlights: भारत ने थाईलैंड को 74 रनों से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Updated:
विज्ञापन

महिला टी20 एशिया कप (Women’s T20 Asia Cup 2022) में गुरुवार को भारत और थाईलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 74 रनों के बड़े अंतर से थाईलैंड को मात दी. सिलहट में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया. जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. इसी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

 भारत ने 74 रनों से जीता मैच

महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 74 रनों से हरा दिया है. इसी जीत के साथ के साथा भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया. जबाव में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

थाईलैंड ने गंवाये लगातार चार विकेट

थाईलैंड की टीम ने तीन ओवर के अंदर लगातार चार विकट गंवा दिये. सबसे पहले राणा ने बूचथम (21) को आउट किया. इसके बाद शैफाली वर्मा ने रोसेनन कानोस्ट (4) का विकेट चटकाया. वहीं 19वां ओवर करने आईं राजेश्वरी गायकवाड़ ने लगातार दो विकेट झटके.

थाईलैंड का अर्धशतक पूरा

थाईलैंड की टीम ने 15 ओवर की सम्पाति तक चार विकेट खोकर अपना अर्धशतक पूरा किया. एन चाईबाई और बूचथम क्रीज पर मौजूद.

थाईलैंड का चौथा विकेट गिरा, रेणुका को मिली सफलता

भारत के लिए 8वां ओवर करने आईं रेणुका सिंह ने चनिदा सुथिरुआंग को मात्र 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसी के साथ थाईलैंड टीम को अब तक चार झटके लग चुके हैं. थाईलैंड के लिए बल्लेबाज नटाया बूचथम आईं क्रीज पर.

थाईलैंड का तीसरा विकेट गिरा, दीप्ति ने झटके 3 विकेट

पारी के 6ठे ओवर की पहले गेंद पर थाईलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया. भारत के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रही दीप्ति शर्मा ने तीनों विकेट झटके हैं. दीप्ति ने टिप्पोच को 5 रन पर बोल्ड किया. थाईलैंड की चनिदा सुथिरुआंग आईं क्रीज पर.

थाईलैंड को लगा दूसरा झटका, दीप्ति ने चटकाये दो विकेट

थाईलैंड महिला टीम को महज 10 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाये. नत्थकन चैंथम 4 रन बनाकर दीप्ति की गेंद पर कैच आउट हुई. बल्लेबाज सोरनारिन टिप्पोच क्रीज पर आई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola