ePaper

IND vs SA 1st ODI: अर्शदीप सिंह के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, 11 ओवर में 52-6 पहुंचा स्कोर

Updated at : 17 Dec 2023 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI: अर्शदीप सिंह के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, 11 ओवर में 52-6 पहुंचा स्कोर

India's bowler Arshdeep Singh successfully appeals for LBW dismissal against South Africa's batsman Rassie van der Dussen during the first One Day International cricket match between South Africa and India, at the Wanderers in Johannesburg, South Africa, Sunday, Dec. 17, 2023. AP/PTI(AP12_17_2023_000109A)

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है और पावर प्ले में ही बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है. अर्शदीप ने पावर प्ले के दौरान चार विकेट चटकाए, जिसके बाद 11 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 52 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए.

विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज रविवार को जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन भारतीय पेसर ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया. अर्शदीप सिंह पूरे लय में दिखे और उन्होंने पावर प्ले में ही 4 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को घुटने पर ला दिया. बाकी का काम आवेश खान ने दिया. एक समय ऐसा आया जब 11 ओवर में 52 के स्कोर पर मेजबान टीम अपने 6 टॉप बल्लेबाजों को खो चुकी थी. यह दक्षिण अफ्रीका अपने होम ग्राउंड से अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है.

संजू सैमसन की वापसी

भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है. केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. काफी समय बाद संजू सैमसन टीम में नजर आ रहे हैं. उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया है. साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला है. श्रेयस अय्यर एक बार पहली पसंद के रूप में उभरे हैं. रुतुराज गायकवाड़ ओपनर की भूमिका में हैं.

Also Read: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाने से टूटा सूर्यकुमार यादव का दिल, सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन

साई सुदर्शन कर रहे डेब्यू

टॉस के बाद केएल राहुल ने घोषणा की कि साई सुदर्शन डेब्यू करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि रुतुराज ने अच्छा प्रदर्शन किया है, आगे भी करेंगे. तिलक वर्मा रोमांचक लगते हैं, संजू हमेशा से रोमांचक हैं. हमारे पास अक्षर, कुलदीप जैसे स्पिनर हैं जो मैच का रुख मोड़ सकते हैं. उन्होंने तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह मुकेश कुमार और आवेश खान पर भरोसा दिखाया. अर्शदीप और आवेश कप्तान के भरोसे पर एकदम खरे उतरे.

80 रन के अंदर गिरे 8 विकेट

17 ओवर में 80 रन के अंदर दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवा दिए. टॉस के बाद एडेन मारक्रम ने कहा था कि वह पिच को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और टॉस जीतकर वह बल्लेबाजी ही करेंगे. नंद्रे बर्गर को दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेब्यू का मौका दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करेंगी. टेम्बा बावुमा की जगह मारक्रम को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा विराट कोहली का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा विस्फोटक अर्द्धशतक
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका : रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी.

भारत : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola