ePaper

IND vs AUS T20 Series: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए होंगे सबसे बड़ी चुनौती, पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

Updated at : 18 Sep 2022 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20 Series: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए होंगे सबसे बड़ी चुनौती, पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले कंगारू टीम के उपकप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी चुनौती बताया है.

विज्ञापन

IND vs AUS T20 Series: भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि विराट कोहली उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे. रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा, ‘मैंने देखा कि विराट कोहली ने शतक जमाया. वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उन्हें किसी न किसी मौके पर फॉर्म में वापसी करनी थी. वह अगले सप्ताह हमारे लिए चुनौती बनने जा रहे हैं.’ इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम से डेब्यू करने जा रहे टीम डेविड के बारे में भी विस्तार में बात की.

टिम डेविड के डेब्यू पर बोले पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान कमिंस ने टीम डेविड को ‘एक्स फैक्टर’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि डेविड को मौका मिला है. वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक है. टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है.’ बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और सबसे निचली पायदान पर रही, लेकिन डेविड ने इस दौरान 186 रन बनाए और अपनी ‘पावर हिटिंग’ की झलक दिखाई. केमिंस ने कहा, ‘टिम डेविड ने कुछ लंबे शॉट खेले। मैं उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता.’

Also Read: T20 World Cup 2022: विराट कोहली से ओपनिंग कराने के सवाल पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- बकवास मत करो
भारत में आपको एक अरब लोग खेलते हुए देखते हैं: कमिंस

भारतीय मैदानों पर खेलने को लेकर कमिंस ने कहा, ‘कोविड के बाद पहली बार भारत आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं यहां सभी प्रशंसकों की उपस्थिति में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता. उम्मीद है कि स्टेडियम खचाखच भरे रहेंगे. आपको ऐसा लगता है कि जैसे एक अरब लोग आपको खेलते हुए देख रहे हैं.’ आपको बता दें कि सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 2022 की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिसके बाद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola