ICC World Cup : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को, ये हैं दोनों टीम के गेमचेंजर खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन
ICC World Cup : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को, ये हैं दोनों टीम के गेमचेंजर खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और दोनों ही टीम एक-दूसरे से हारना नहीं चाहती है. यही वजह है कि दोनों ही टीमें अपना बेस्ट एक दूसरे के खिलाफ देना चाहती है. विश्वकप के लिए टीमों की घोषणा हो चुकी है फैंस के लिए दोनों ही टीम के स्ट्रेंथ और वीकनेस को जानना जरूरी है.

विज्ञापन

ICC World Cup 2023 का विनर कौन होगा और कौन सी टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी, इसे लेकर एनालिसिस और डिस्कशन का दौर शुरू हो चुका है. विश्वकप के सभी मुकाबले भारत के लिए अहम हैं, लेकिन जिस मुकाबले में जीत की सबसे ज्यादा डिमांड भिड़ने वाली दोनों टीम के फैंस करेंगे वो है 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला लीग मैच. भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और दोनों ही टीम एक-दूसरे से हारना नहीं चाहती है. यही वजह है कि दोनों ही टीमें अपना बेस्ट एक दूसरे के खिलाफ देना चाहती है. अब जबकि विश्वकप के लिए दोनों ही टीमों की घोषणा हो चुकी है फैंस के लिए दोनों ही टीम के स्ट्रेंथ और वीकनेस को जानना बहुत जरूरी है.

ये हैं दोनों टीम के खिलाड़ी

भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं जिनके नाम हैं – रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव,विराट कोहली,अक्षर पटेल,हार्दिक पांड्‌या,रविंद्र जडेजा,ईशान किशन, केएल राहुल,जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर. पाकिस्तान की टीम में भी कुल 15 खिलाड़ी हैं – बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम.

undefined
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी कर रहे शानदार प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बात चाहे शुभमन गिल की हो, श्रेयस अय्यर की या फिर सूर्यकुमार यादव की. इन सबका बल्ला शानदार तरीके से चल रहा है. वहीं विराट कोहली भी अपने प्रदर्शन के चरम पर हैं. एशिया कप में विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सबसे तेज 13000 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वे सचिन के ओडीआई में 49 शतक से सिर्फ दो शतक दूर हैं. वहीं श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का बल्ला भी ऐसे चल रहा है कि विरोधी टीम दहशत में है. ये तो बात हुई बैटर की, बाॅलर्स की बात करें , तो जसप्रीत बुमराह, मो शमी, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा सबके सब आफत बनकर विरोधी टीम पर टूट रहे हैं. एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम का जो हाल किया, उससे उनका खौफ विरोधी टीमों पर कायम हो गया है. भारत की टीम अभी ओडीआई रैंकिंग भी में पाकिस्तान को पछाड़ कर नंबर वन पोजिशन पर कायम हुई है.

पाकिस्तानी टीम के ये खिलाड़ी हो सकते हैं गेमचेंजर

यूं तो भारत- पाकिस्तान के मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का जज्बा चरम पर होता है. लेकिन जीत उसी टीम को मिलती है, जो बेहतर खेल दिखाता है. पाकिस्तान की टीम अभी ओडीआई टीम रैंकिंग में नंबर दो पोजिशन पर है. लेकिन उसके कई खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखाते हैं और उनपर शिकंजा कसने के लिए टीम इंडिया को रणनीति तैयार करनी होगी. इनमें सर्वप्रमुख है बाबर आजम, शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान. इन सबका बल्ला बेहतरीन तरीके से चल रहा है. हसन अली,हारिस रऊफ एवं उसामा मीर की गेंदबाजी काफी भरोसे वाली है. वहीं पाकिस्तान ने कई आॅलराउंडर को भी टीम में शामिल किया है.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत से नहीं जीत सका है एक भी मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का होता है. रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में सात मैच खेले गए हैं, जिनमें से सातों मैच भारत ने जीता है. विश्वकप का आखिरी मैच 2019 मे दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसे भारत ने 89 रन से जीता था. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया हर मुकाबला धड़कन बढ़ाने वाला होता है.

Also Read: ICC World Cup Record: ये पांच रिकाॅर्ड जिनका विश्वकप में टूटना है मुश्किल, जानिए किनके नाम है दर्ज…
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola