ePaper

Women World Cup: पाकिस्तान को 13 साल बाद नसीब हुई जीत, वेस्टइंडीज को रौंदकर तोड़ा हार का सिलसिला

Updated at : 21 Mar 2022 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Women World Cup: पाकिस्तान को 13 साल बाद नसीब हुई जीत, वेस्टइंडीज को रौंदकर तोड़ा हार का सिलसिला

पाकिस्तानी टीम को 13 साल बाद पहली जीत मिली है. आखिरी बार पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में 2009 में जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप (ICC Women World Cup) में पाकिस्तान की महिला टीम को 13 साल बाद जीत नसीब हुई है. सोमवार को खेले गये मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज (West Indies Women vs Pakistan Women) को 8 विकेट से हराया. बारिश के कारण मैच 20-20 ओवर का कराया गया. वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 89 रन बनाया. जवाब में पाकिस्तान की महिला टीम ने 18.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया.

पाकिस्तान की महिला टीम ने वर्ल्ड कप में 13 साल बाद दर्ज की पहली जीत

अनुभवी ऑफ स्पिनर निदा दार की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली की उपयोगी पारी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को खराब मौसम से प्रभावित मैच में आठ विकेट से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप में लगातार 18 हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की. पाकिस्तानी टीम को 13 साल बाद पहली जीत मिली है. आखिरी बार पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में 2009 में जीत दर्ज की थी.

वेस्टइंडीज की मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरी हार

वेस्टइंडीज की यह छह मैचों में तीसरी हार है लेकिन वह छह अंक लेकर अब भी तीसरे स्थान पर बना हुआ है. पाकिस्तान ने लगातार चार हार के बाद पहली जीत दर्ज की लेकिन वह अब भी आठवें और अंतिम स्थान पर है.पाकिस्तान के पिछले रिकार्ड को देखते हुए वेस्टइंडीज इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंचने की उम्मीद के साथ उतरा था लेकिन उसके बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाये जिसका आखिर में उसे खामियाजा भुगतना पड़ा.

Also Read: ICC Womens World Cup 2022: भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया

पाकिस्तान की जीत में चमकी निदा दार

पाकिस्तान की जीत की सूत्रधार निश्चित तौर पर 35 वर्षीय निदा दार रही जिन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिये और वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. वेस्टइंडीज ने लगातार विकेट गंवाये. उसकी केवल तीन बल्लेबाज डींड्रा डोटिन (27), कप्तान स्टेफनी टेलर (18) और एफी फ्लेचर (नाबाद 12) ही दोहरे अंक में पहुंच पायीं. पाकिस्तान के लिये इस लक्ष्य तक पहुंचना भी आसान नहीं था लेकिन सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर अच्छी नींव रखी जबकि कप्तान बिस्माह मारूफ (नाबाद 20) और ओमाइमा सोहेल (नाबाद 22) ने तीसरे विकेट के लिये 33 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. निदा दार को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola