ePaper

ICC Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना चैंपियन, मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया

Updated at : 26 Feb 2023 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना चैंपियन, मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया

ICC Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक लगायी है. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया.

विज्ञापन
undefined

सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर लगातार तीसरी और कुल छठी बार खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई और टीम एक से अधिक बार यह खिताब नहीं जीत पाई है.

undefined

ऑस्ट्रेलिया ने मूनी की 53 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से नाबाद 74 रन की पारी के अलावा उनकी एलिसा हीली (18) के साथ पहले विकेट की 36 और एशलेग गार्डनर (29) के साथ दूसरे विकेट की 46 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 156 रन बनाये. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट (48 गेंद में 61 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी.

undefined

वोलवार्ट के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन भी जोड़े. लगातार सातवीं बार फाइनल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशलेग (चार ओवर में 20 रन पर एक विकेट), मेगान शुट (चार ओवर में 23 रन पर एक विकेट) और डार्सी ब्राउन (चार ओवर में 25 रन पर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट चटकाया.

undefined

पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में खेल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें ओवर में ही ताजमिन ब्रिट्स का विकेट गंवा दिया जो 17 गेंद में 10 रन बनाने के बाद ब्राउन की गेंद पर ताहलिया मैकग्रा को कैच दे बैठीं. मेजबान टीम पावर प्ले में एक विकेट पर 22 रन ही बना सकी.

undefined

वोलवार्ट ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए ब्राउन पर चौका और जेस जोनासेन पर छक्का मारा. मारिजेन कैप हालांकि एशलेग की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर ब्राउन को आसान कैच दे बैठीं. उन्होंने 11 रन बनाए. वोलवार्ट ने जॉर्जिया वेयरहैम पर चौके के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया, लेकिन कप्तान सुने लुस दो रन बनाकर रन आउट हो गई जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 54 रन हो गया.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों ने लगातार दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा. वोलवार्ट और ट्रायोन ने रन गति बढ़ाने का प्रयास किया. वोलवार्ट ने ताहलिया मैकग्रा और वेयरहैम पर छक्के जड़े जबकि ट्रायोन ने भी वेयरहैम की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराये. वोलवार्ट ने ब्राउन की गेंद पर चौके के साथ 43 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

undefined

दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 59 रन की दरकार थी. एशलेग के 16वें ओवर में सिर्फ छह रन बने. ट्रायोन ने अगले ओवर में मेगान शुट पर चौका जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने वोलवार्ट को पगबाधा करके मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया. ट्रायोन ने जोनासेन पर छक्का जड़ा लेकिन बाएं हाथ की इस स्पिनर की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गईं जिससे मेजबान टीम की जीत की रही सही उम्मीद भी टूट गई.

undefined

एनेके बोश (01) भी इसी ओवर में रन आउट हो गईं. टीम को अंतिम दो ओवर में 35 रन की जरूरत थी. शुट के 19वें ओवर में आठ जबकि एशलेग के अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन बने जिससे ऑस्ट्रेलिया ने जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola