ICC U19 World Cup: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 244 पर समेटा, फाइनल में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 245 रन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 244 रनों पर रोक दिया. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 245 रनों की जरूरत है. इस जीत के बाद भारत फाइनल में पहुंच जाएगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान की टीम से होगा.

विज्ञापन

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 244 के स्कोर पर समेट दिया. भारत की ओर से राज लिम्बानी ने तीन विकेट चटकाए. जबकि, मुशीर खान को दो सफलता मिली. नमन तिवारी और सौमी पांडे ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए. खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन ही बना पाई. इससे भारत को यह मुकाबला जीतन के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला. भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है.

विज्ञापन

गेंदबाजी में राज लिम्बानी का जलवा

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका पांचवें ओवर में स्टीव स्टोइक के रूप में लगा. स्टोइक राज लिम्बानी का शिकार बने. लिम्बानी की गेंद पर अरवेली अवनीश ने उनका शानदार कैच लपका. दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा और फिर 46 के स्कोर पर मेजबान टीम ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया. नौवें ओवर में डेविड टीगर को भी लिम्बानी ने शून्य पर बोल्ड कर दिया.

Also Read: IND vs SA U19: जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं ये सेमीफाइनल मुकाबला

प्रीटोरियस ने बनाए 76 रन

दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और उसकी रनों की गति पर इसका असर पड़ा. विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 76 रनों की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए रिचर्ड सेलेस्ट्सवेन के साथ 72 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. लेकिन रनों की गति में कोई खास इजाफा नहीं हुआ. इस जोड़ी को मुशीर खान ने प्रीटोरियस को आउट कर तोड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola