ePaper

ICC T20 WC: वीजा के लिए पाकिस्तान को चाहिए लिखित आश्वासन, BCCI अधिकारी ने लगायी फटकार

Updated at : 01 Mar 2021 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
ICC T20 WC: वीजा के लिए पाकिस्तान को चाहिए लिखित आश्वासन, BCCI अधिकारी ने लगायी फटकार

ICC T20 World Cup 2021 नयी दिल्ली : अक्तूबर-नवंबर 2021 में भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में भारत का वीजा देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बीसीसीआई (BCCI) से लिखित आश्वासन चाहिए. पीसीबी के प्रमुख एहसान मनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मांग की है कि वह खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के वीजा के लिए बीसीसीआई से लिखित आश्वासन ले. इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मनी को तगड़ी फटकार लगायी है.

विज्ञापन
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टी20 विश्व कप वीजा के लिए चाहिए लिखित आश्वासन.

  • पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने बीसीसीआई से मांगा लिखित आश्वासन.

  • मनी का बयान बचकाना और बेतुका : बीसीसीआई अधिकारी ने कहा.

ICC T20 World Cup 2021 नयी दिल्ली : अक्तूबर-नवंबर 2021 में भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में भारत का वीजा देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बीसीसीआई (BCCI) से लिखित आश्वासन चाहिए. पीसीबी के प्रमुख एहसान मनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मांग की है कि वह खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के वीजा के लिए बीसीसीआई से लिखित आश्वासन ले. इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मनी को तगड़ी फटकार लगायी है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि एहसान मनी का यह बयान निहायती बचकाना है. अधिकारी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि पीसीबी के अध्यक्ष ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए खिलाड़ियों को वीजा देने की बात करते समय पहले ही अपनी नीति स्पष्ट कर दी है. अधिकारी ने कहा कि यह तो वैसा ही है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर रहना चाहता हो.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि पीसीबी के अध्यक्ष यह जानते हैं कि किसी भी देश को क्रिकेट बोर्ड कोई भी वैसे मुद्दे पर आश्वासन नहीं दे सकता जो उसके दायरे में नहीं आता है. वीजा के लिए सरकार की नीतियां पहले से ही स्पष्ट हैं. अगर पाकिस्तान इसको राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है. उन्होंने कहा कि मनी को चाहिए कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करें.

Also Read: IPL 2021 : आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल कोहली से सीखना चाहते हैं क्रिकेट के गुर, कही ये बात…
पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने क्या कहा

पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि ने रविवार को कहा कि मैंने बोर्ड को सूचित किया है कि बीसीसीआई को 31 दिसंबर तक हमें वीजा आश्वासन देना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उनके अध्यक्ष सौरव गांगुली दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्होंने कहा कि मैंने फिर से इस मुद्दे को आईसीसी के समक्ष उठाया है और मैं उनके संपर्क में हूं. आईसीसी ने हमें बताया है कि हमें अगले महीने (मार्च) के अंत तक लिखित आश्वासन मिल जायेगा.

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि इस आश्वासन की मांग करना उनका अधिकार है और कोई भी पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर नहीं रख सकता है. उन्होंने कहा कि हम या तो सभी नियमों के साथ टी-20 विश्व कप के लिए जायेंगे या इसे किसी अन्य देश में ले जाना होगा. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो टी20 विश्व कप को यूएई स्थानांतरित किया जा सकता है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola