ePaper

हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा ने एक बार फिर इंटरनेट पर लगाई आग, वर्क आउट वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Updated at : 29 May 2021 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा ने एक बार फिर इंटरनेट पर लगाई आग, वर्क आउट वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपना वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह बैल्क कलर के ड्रैस में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) अपनी खूबसूरती से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं. नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वहीं हाल ही में उन्होंनें अपने इंटस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर की जो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि नताशा ने वर्क आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

undefined

शुक्रवार को नताशा स्टैनकोविच ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपना वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह बैल्क कलर के ड्रैस में नजर आ रही हैं. शेयर किए वीडियो में नताशा वर्क आउट के बाद सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नताशा अपने स्पोर्ट्स लुक में नजर आ रही हैं. और काफी फिट दिख रही हैं. वहीं फैंस नताशा के इस अदा को काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.बता दें कि नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं.

Also Read: महेंद्र ‘बाहुबली’ धौनी से आज भी खौफ खाता है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, क्रीज पर नहीं करना चाहता सामना

मालूम हो हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा कुछ दिनों पहले ही बेटे के माता-पिता बने हैं. पांड्या आईपीएल के दौरान कई बार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी तसवीरें शेयर कर चुके हैं. वहीं आईपीएल 2021 (IPL 2021) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय अपने परिवार के साथ घर पर समय गुजार रहे हैं. समय-समय पर तसवीरें शेयर कर अपने फैन्स को अपडेट भी कराते रहते हैं. गौरतलब है बायो बबल में कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंचे. पांड्या इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola