World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड्स
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Sep 2023 2:39 PM
क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ICC वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. खेल प्रेमी अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों को फिर से एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट में अबतक केवल छह टीमों ने खिताब जीता है.

2023 विश्व कप (World Cup 2023) में दुनिया की 10 टॉप क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी, जो अपनी उच्च स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं. यहां हम आपको वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे सबसे तेज शतक जमाया है.

केविन ओ’ब्रायन (आयरलैंड)
आयरलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर केविन ओ’ब्रायन के नाम वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. ओ’ब्रायन ने 2011 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ तूफान पारी खेली थी. उन्होंने केवल 50 गेंदों में शतक जड़ दिया था. उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 179.37 के स्ट्राइक रेट से 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 113 रन बनाये थे.

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईसीसी वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 8 मार्च 2015 को श्रीलंका के खिलाफ मैच में केवल 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. उस मुकाबले में उन्होंने 192.45 के स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से कुल 102 रन बनाये थे.

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 27 फरवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 52 गेंदों में शतक जड़ दिया था. उस मैच में उन्होंने 245.45 के स्ट्राइक रेट से 66 गेंदों में 17 चौकों और 8 छक्कों की मदद से कुल 162 रन बनाये थे.

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इयोन मॉर्गन वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 18 जून 2019 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 57 गेंदों में अपना शतक जमाया था. उस मैच में उन्होंने 208.45 के स्ट्राइक रेट से केवल 71 गेंदों में 4 चौके और 17 छक्कों की मदद से 148 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने वर्ल्ड कप में तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस सूची में हेडन पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 24 मार्च 2007 वर्ल्ड कप में केवल 66 गेंदों में शतक जमाया था. उस मुकाबले में उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से कुल 101 रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










