Eng vs Ban T20 WC: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, 15वें ओवर में ही दर्ज की जीत
England vs Bangladesh ICC T20 World Cup आज आबू धाबी में सुपर 12 के मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए. 14.1 ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. जेसन रॉय ने शानदार पचासा जड़ा.
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. 14.1 ओवर में ही 125 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने हासिल कर लिया. इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए.
जेसन रॉय आउट, इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. जेसन रॉय अर्धशतक लगाकर आउट हो गये हैं. रॉय ने 38 गेंद पर 61 रन की पारी खेली.
जेसन रॉय का अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है. रॉय 34 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 47 गेंद पर 21 रन की जरुरत है.
इंग्लैंड को पहला झटका, बटलर आउट
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आउट हो गये हैं. बटलर 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए हैं. इंग्लैंड को बटलर के रूप में पहला झटका लगा है. इंग्लैंड ने 6 ओवर की समाप्ति पर पहले पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे कर लिए हैं.
बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दिया 125 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश ने इंग्लैंड को जीत के लिए 125 रन का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन मुसफीकुर रहीम ने बनाए. शुरुआत बेहद खराब रही. अंत तक नौ बल्लेबाज आउट हो गये.
बांग्लादेश को सातवां झटका, मेहदी हसन आउट
बांग्लादेश को 100 रन के स्कोर से पहले ही सातवां झटका लगा है. सातवें विकेट के रूप में मेहदी हसन आउट हुए हैं. हसन मिल्स की गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए