इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर ने बताया- कौन है उनके जमाने का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर ने 11 टेस्ट में चार बार सचिन तेंदुलकर को आउट किया लेकिन उनका कहना है कि यह भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के साथ उनके दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.
इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर ने 11 टेस्ट में चार बार सचिन तेंदुलकर को आउट किया लेकिन उनका कहना है कि यह भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के साथ उनके दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग उस दौर का सबसे आक्रामक बल्लेबाज था और राहुल द्रविड़ ‘दीवार’ की तरह था लेकिन हालात के अनुरूप ढलने की कला तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बनाती है. इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेल चुके पनेसर ने नागपुर में 2006 में अपने पहले मैच में तेंदुलकर को आउट किया था.
उन्होंने ब्रिटेन से प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ सचिन जब भी टिक जाता तो बड़ी पारी खेलता लेकिन हर बल्लेबाज की तरह उसकी भी कमजोरी थी. क्रीज पर जमने के बाद हालांकि वह अलग ही रंग में आ जाता था. ” उन्होंने कहा ,‘‘ सचिन को आउट करना कठिन होता था. आपको पता नहीं चलता था कि वह किस गेंद पर कौन सा शॉट खेलेगा. ” पनेसर ने कहा, ‘‘ द्रविड़ भी महान बल्लेबाज था और इसलिए उसे दीवार भी कहते हैं. वह बल्लेबाजी करता था तो लगता था कि उसका बल्ला दूसरों से चौड़ा है क्योंकि वह इतनी देर टिककर खेल जाता था. सहवाग अपने समय का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज था. ”
युवराज सिंह ने हाल ही में कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर कोई ‘रोलमॉडल’ नहीं है और पनेसर ने इस पर सहमति जताई. उन्होंने कहा ,‘‘ सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण हम सभी के लिए रोलमॉडल थे. उनसे हम सीखते थे कि मैदान के भीतर और बाहर कैसे रहना है. सचिन से एक इंसान से तौर पर भी मैने बहुत कुछ सीखा. उसके परिवार ने उसे काफी अच्छे संस्कार दिये ।” पनेसर ने संगकारा और जयवर्धने को स्पिन गेंदबाजी खेलने के महारथी बल्लेबाज बताया । कोरोना वायरस महामारी के कारण लुटोन में अपने घर में बंद पनेसर ने चैरिटी के लिये धन जुटाने की ऑनलाइन मुहिम शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




