Records: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड्स, देखें मजेदार आंकड़े

New Delhi: Afghanistan’s Fazalhaq Farooqi celebrates the wicket of England’s batter Jonny Bairstow during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000259B)
इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था. इंग्लैंड की टीम दोनों ही मुकाबले को जीत लिया था. 2015 में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से और 2019 वर्ल्ड कप में 150 रन से हराया था.
वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के 13वें मैच में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड को अफगानिस्तान जैसे कमजोर टीम ने हरा दिया. इस बड़ी जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला भी तोड़ दिया और रिकॉर्ड 14 मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज की.
अफगानिस्तान का हार का सिलसिला टूटा
इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के साथ ही अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला भी टूट गया है. 2015 से 2023 तक (आज के मैच से पहले) अफगानिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में एक भी जीत नहीं मिली थी. स्पिनरों से सजी इस टीम को पहली जीत की तलाश थी, जो आज वर्ल्ड चैंपियन टीम को हराने के साथ पूरी हुई.
वनडे वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा हार
18 – जिम्बाब्वे (1983-1992)
14 – स्कॉटलैंड (1999-2015)
14 – अफगानिस्तान (2015-2023) – आज समाप्त हो गया
11 – कनाडा (2003-2011)
10 – नीदरलैंड्स (1996-2003)
Also Read: Records: वर्ल्ड कप 2023 में चौकों-छक्कों की बरसात, लग चुके हैं अबतक 12 शतक
अफगानिस्तान से वर्ल्ड कप में पहली बार हारा इंग्लैंड
इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था. इंग्लैंड की टीम दोनों ही मुकाबले को जीत लिया था. 2015 में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से और 2019 वर्ल्ड कप में 150 रन से हराया था.
12 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड फिर से हुआ उलटफेर का शिकार
2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार मिलने के बाद 12 साल बाद इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से बड़े उलटफेर का शिकार हो गया है. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए गत चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 49 . 5 ओवर में 284 रन बनाये. जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई. राशिद खान ने जैसे ही मार्क वुड को बोल्ड किया , खुशी से उछलते अफगान क्रिकेटरों के चेहरों पर साफ था कि यह जीत उनके और उनके देश के लिये कितने मायने रखती है.
Also Read: Cricket World Cup 2023: टॉप 10 क्रिकेटर, जो चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से चूक गये
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड्स
वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट
15 – मोहम्मद नबी*
14 – दौलत जादरान
11- राशिद खान
10- मुजीब उर रहमान
विश्व कप के एक मैच में स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट
14 – केन्या बनाम श्रीलंका, नैरोबी, 2003
14 – कनाडा बनाम जिंबाब्वे, नागपुर, 2011
13 – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023*
विश्व कप की एक पारी में अफगानी स्पिनरों द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट
8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023*
6 बनाम श्रीलंका, कार्डिफ, 2019
5 बनाम IND, साउथेम्प्टन, 2019
5 बनाम PAK, लीड्स, 2019
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
4/30 – मोहम्मद नबी बनाम श्रीलंका, कार्डिफ़, 2019
4/38 – शापूर जादरान बनाम स्कॉटलैंड, डुनेडिन, 2015
3/29 – दौलत जादरान बनाम स्कॉटलैंड, डुनेडिन, 2015
3/37 – राशिद खान बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023*
इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा ली है. तीन मैचों में 2 हार और एक जीत के साथ दो अंक लेकर अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान का नेट रन रेट -0.652 हैं. जबकि अफगानिस्तान से हारकर इंग्लैंड की टीम 3 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर 5वें नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड का नेट रन रेट -0.084. रविवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 284 रन का स्कोर बनाया, फिर इंग्लैंड को 40.3 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया और वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










