World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में दर्शकों के साथ हुआ धोखा? टीवी पर नहीं देख पाए सेरेमनी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Oct 2023 4:26 PM
Ahmedabad: Indian fans pose for photos with a statue of ICC Men's Cricket World Cup 2023 trophy before the match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_14_2023_000113B)
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सेरेमनी का लाइव ब्रोडकास्ट नहीं होने के पीछे की वजह ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने बताई. स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया और बताया, आज INDvPAK खेल का प्री-मैच समारोह टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाएगा क्योंकि यह केवल स्टेडियम के दर्शकों के लिए है.
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 12वां मैच इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ है. इस हाई वोल्टेज मुकाबले के रोमांच को बढ़ाने के लिए स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हालांकि इस कार्यक्रम का आनंद केवल वही क्रिकेट प्रेमी ले पाए, जो स्टेडियम में मौजूद थे. घर पर बैठकर मैच देख रहे दर्शक इसका आनंद नहीं उठा पाए. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो चुका है. दर्शक आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है.
बॉलीवुड कलाकारों ने किया परफॉर्म
वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच के दिन ओपनिंग सेरेमनी होना था, लेकिन उसे आनन-फानन में टाल दिया गया. फिर खबर आई की भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले सेरेमनी का आयोजन किया गया है. जिसमें बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरीजीत सिंह, शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह, श्रद्धा कपूर और सुनिधी चौहान परफार्म करने वाले हैं. सेरेमनी हुआ भी, लेकिन स्टेडियम में बैठे दर्शक ही इसका आनंद ले पाए. जबकि टीवी या मोबाइल पर लाइव देख रहे लोगों को इससे वंचित रहना पड़ा.
Also Read: Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर
The pre-match ceremony for the #INDvPAK game today will not be televised as it is only for the stadium audience. We have you covered for the rest- the match, the highlights & everything in between!
Tune-in to #INDvPAK in the #WorldCupOnStar
LIVE NOW | Star Sports Network pic.twitter.com/XOVcJoTrma— Star Sports (@StarSportsIndia) October 14, 2023
ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने बताया सच्चाई
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सेरेमनी का लाइव ब्रोडकास्ट नहीं होने के पीछे की वजह ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने बताई. स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया और बताया, आज INDvPAK खेल का प्री-मैच समारोह टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाएगा क्योंकि यह केवल स्टेडियम के दर्शकों के लिए है. हमने आपके लिए बाकी चीजें कवर कर ली हैं- मैच, हाइलाइट्स और बीच में सब कुछ!
Also Read: Cricket World Cup 2023: टॉप 10 क्रिकेटर, जो चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से चूक गये
सेरेमनी का लाइव नहीं होने के पीछे आई बड़ी वजह
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हुए रंगारंग कार्यक्रम के लाइव ब्रोडकास्ट नहीं होने के पीछे की विजह सामने आ चुकी है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे वजह हो सकती है कि स्टार स्पोर्ट्स के पास इस सेरेमनी के ब्रॉडकास्ट का राइट्स न हो.
Also Read: India vs Pakistan World Cup 2023: भारत को घर में हराना पाकिस्तान लिए मुश्किल चुनौती
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
-
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, दोपहर दो बजे से मैच.
-
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर दो बजे से मैच.
-
14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर दो बजे से मैच.
-
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, दोपहर दो बजे से मैच.
-
22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर दो बजे से मैच.
-
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर दो बजे से मैच.
-
02 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, दोपहर दो बजे से मैच.
-
05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन, कोलकाता, दोपहर दो बजे से मैच.
-
12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










