T20 World Cup : टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट में लाओ, COVID-19 का परीक्षण कराओ पर T20 World Cup रद्द नहीं करो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Australia spinner Brad Hogg) का मानना है कि उनके देश को इस साल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप (T20 World Cup) आयोजन करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, भले ही इसके लिए टीमों को एक महीने पहले चार्टर्ड फ्लाइट में लाना पड़े और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का कोविड-19 (COVID-19) परीक्षण कराना पड़े.
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि उनके देश को इस साल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप आयोजन करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, भले ही इसके लिए टीमों को एक महीने पहले चार्टर्ड फ्लाइट में लाना पड़े और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण कराना पड़े.
कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और कई देशों में लॉकडाउन घोषित किया गया है. इस घातक बीमारी के कारण टी20 विश्व कप पर भी संशय के बादल छा गए हैं जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है.
हॉग ने कहा कि वह टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द करने के विचार के खिलाफ हैं और टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए आयोजकों को समय रहते कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे. हॉग ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले वीडियो में कहा, इस तरह की बातें हो रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को रद्द किया जा सकता है या इसका समय बदला जा सकता है. मुझे यह पसंद नहीं है… लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनका हल निकालने की जरूरत है.
उन्होंने कहा, काफी खिलाड़ी लाकडाउन से गुजर रहे हैं. वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग और तैयारी नहीं कर पा रहे. इसलिए हमें उन्हें यहां एक या डेढ़ महीना पहले लाना होगा.
हॉग ने सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश के लिए चार्टर्ड फ्लाइट लेने से पहले प्रत्येक खिलाड़ी का परीक्षण किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, व्यावसायिक उड़ाने उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए हमें चार्टर्ड उड़ानों का सहारा लेना होगा… चार्टर्ड फ्लाइट में बैठने से पहले सभी खिलाड़ियों का परीक्षण होना चाहिए. हाग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद उन्हें दो हफ्तों के लाकडाउन से गुजरना होगा.
दो हफ्ते का पृथक रहने का समय पूरा होने के बाद उनका दोबारा परीक्षण होगा और अगर वे परीक्षण में सफल रहते हैं तो बाहर जाने, तैयारी और ट्रेनिंग करने के लिए स्वतंत्र होंगे. हाग ने कहा कि क्रिकेट में सामाजिक दूरी बनाना समस्या नहीं होगी.
उन्होंने कहा, सामाजिक दूरी बनाना क्रिकेट में समस्या नहीं होगी क्योंकि अधिकांश समय खिलाड़ी एक दूसरे से एक-डेढ़ मीटर से अधिक की दूरी पर ही रहते हैं. एकमात्र समस्या स्लिप में हो सकती है, लेकिन इसके लिए नियम बनाया जा सकता है कि स्लिप में दो खिलाड़ियों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










