जब ईशान किशन भूल गए अपना नाम, उम्र बताया 82 साल, जानें पूरा मामला
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 28 Nov 2023 3:44 PM
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच से पहले बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ईशान किशन से बैक टू बैक सवाल पूछे जाते हैं और ईशान सभी सवालों के गलत जवाब देते नजर आ रहे हैं.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का तीसरा मैच आज गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजरा आ रही है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने के मंसूबे से उतरेगी. मैच से पहले बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ईशान किशन से बैक टू बैक सवाल पूछे जाते हैं. शर्त यह होती है कि ईशान को इन सभी सवालों के फटाफट गलत जवाब देने होते हैं. ईशान इस टेस्ट में पास भी होते हैं. वह सभी सवालों के फौरन गलत जवाब देते हैं.
वीडियो में ईशान से कुछ सवाल पूछे गए. ईशान ने सभी सवालों का गलत जवाब दिया है. सबसे पहले ईशान से उनका नाम पूछा गया, जिसका जवाब में ईशान अपना नाम वीवीएस लक्ष्मण बताते हैं. इसके बाद उनसे उनकी उम्र पूछी जाती है, इसके जवाब में ईशान 82 बोलते हैं. सवाल-जवाब के इस दौर में ईशान के चेहरे के हाव-भाव भी देखने लायक होता हैं.
-
सवाल: आपका नाम क्या है?
-
जवाब: वीवीएस लक्ष्मण.
-
सवाल: आपकी उम्र कितनी है?
-
जवाब: 82.
-
सवाल: हम अभी कौन सी भाषा बोल रहे हैं?
-
जवाब: स्पेनिश.
-
सवाल: आप कौन सा स्पोर्ट खेलते हैं?
-
जवाब: फुटबॉल.
-
सवाल: सूर्यकुमार यादव कौन हैं?
-
जवाब: विकेटकीपर बॉलर.
-
सवाल: रोहित शर्मा और विराट कोहली कौन सा गेम खेलते हैं?
-
जवाब: खो-खो.
-
सवाल: आपके बालों का रंग क्या है?
-
जवाब: ऑरेंज.
-
सवाल: जब बल्ले पर गेंद हिट करती है तो क्या आवाज आती है?
-
जवाब: मियाऊ.
-
सवाल: वर्ल्ड कप 2023 कहां खेला गया?
-
जवाब: ब्राजील.
-
सवाल: तीन चीजें जो आप अपने किट बैग में रखते हैं?
-
जवाब: हेडफोन, वॉलेट, आइसक्रीम.
-
सवाल: आप जिम में क्या करते हैं?
-
जवाब: आइस हॉकी.
-
सवाल: हम अभी कहां हैं?
-
जवाब: टोक्यो.
Wrong answers only with @ishankishan51 😎
When wrong is right here 😉
WATCH 🎥🔽 – By @28anand | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/P9pw3X7azQ
— BCCI (@BCCI) November 28, 2023
ईशान किशन को वर्ल्ड कप 2023 में तो ज्यादा मौके नहीं मिले थे. शुभमन गिल के बीमार हो जाने के कारण उन्होंने विश्व कप 2023 के कुछ मुकाबलों में कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी की थी. लेकिन विश्व कप के समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में ईशान किशन खुल के खेल रहे हैं. इस सीरीज के अब तक दो मुकाबले हुए हैं और ईशान ने दोनों ही मुकाबलों में अर्धशतक जमाए हैं. पहले मुकाबले में उन्होंने 39 गेंद पर 58 रन की पारी खेली. वहीं, दूसरे मुकाबले में उन्होंने 32 गेंद पर 52 रन जड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










