ePaper

BCCI चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लगाये थे बड़े आरोप

Updated at : 17 Feb 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
BCCI चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लगाये थे बड़े आरोप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कुछ दिन पहले एक स्टिंग ऑपरेशन में शर्मा को टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर बड़े आरोप लगाते दिखाया गया था.

विज्ञापन

स्टिंग विवाद में फंसे बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने इस्तीफा दे दिया है. कुछ दिन पहले जी न्यूजी के एक स्टिंग में उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते देखा गया था. शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को सौंप दिया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की करारी हार के बाद बीसीसीआई ने चयनसमिति को ही बर्खास्त कर दिया था, हालांकि बाद में फिर चेतन शर्मा को चीफ सेलेक्टर बनाया गया था.

कोच और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष पर भी लगाया था आरोप

एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने कथित तौर पर विराट कोहली, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में कुछ विचित्र टिप्पणियां की थीं. बीसीसीआई ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था और अब ऐसा लगता है कि शर्मा को अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है. शर्मा ने जी न्यूज की ओर से किये गये एक स्टिंग के दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपनी आंतरिक चर्चाओं का कथित रूप से खुलासा किया था.

Also Read: Chetan Sharma Sting: चेतन शर्मा के खुलासों के बाद एक्शन के मूड में है BCCI, हो सकती है छुट्टी
क्रिकेटर्स पर लगाया इंजेक्शन लेने का आरोप

चेतन शर्मा ने आरोप लगाया कि कई खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे. बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं.

चोटिल बुमराह अब भी टीम से बाहर

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बुमराह पूरी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसे बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी मिस करेंगे. ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है. शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार की लड़ाई थी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola