IND vs PAK: बशीर चाचा की खुल गई पोल, पत्नी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: बशीर चाचा की खुल गई पोल, पत्नी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Dharmsala: South African captain Temba Bavuma and Netherlands captain Scott Edwards during the toss before the start of the ICC Cricket World Cup 2023 match, in Dharamshala, Tuesday, Oct. 17, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI10_17_2023_000101B)

ICC Cricket World Cup 2023 भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार होने पर बशीर चाचा फूट-फूटकर रोने लगे. रोते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में उन्होंने कहा, ये तो नहीं चले, हम ही चले जाते हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सुपर फैन शिकागो चाचा उर्फ बशीर चाचा खासा चर्चा में हैं. पाकिस्तान टीम के भारत पहुंचने से लेकर भारत के हाथों करारी हार तक बशीर चाचा की कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन बशीर चाचा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. उनकी पत्नी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

undefined

बशीर चाचा का हैदराबाद से है खास नाता

वर्ल्ड कप 2023 देखने भारत आये बशीर चाचा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. उनका हैदराबाद से खास रिश्ता है. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद पहुंचने पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया था. बशीर चाचा ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया था कि उनका हैदराबाद के साथ खास नाता है. उनकी पत्नी हैदराबाद की रहने वाली है. बशीर चाचा ने अपने लिए खास कुर्ता भी बनवाया है, जिसमें लिखा है- जिस देश में गंगा बहती है, उस देश की मेरी बीवी है.

undefined

पाकिस्तान की हार पर रो पड़े बशीर चाचा

भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार होने पर बशीर चाचा फूट-फूटकर रोने लगे. रोते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में उन्होंने कहा, ये तो नहीं चले, हम ही चले जाते हैं. उन्होंने रोते हुए कहा, 150 में दो विकेट और 191 में पूरी टीम आउट हो जाती है.

undefined

बशीर चाचा ने पाकिस्तान टीम पर गुस्सा दिखाते हुए कहा, इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है. उन्होंने भड़कते हुए कहा, घर जाओ यार, क्यों पाकिस्तान का नाम बदनाम कर रहे हो. हम इस उम्मीद से आते हैं कि पाकिस्तान को जीताएंगे. उन्होंने फिर से ब्लू जर्सी की बात दुहराते हुए कहा, हमेशा ब्लू टी-शर्ट देखते ही तुमलोगों को मौत आ जाती है.

undefined

नीली शर्ट देखते ही घबरा जाती है पाकिस्तानी टीम

बशीर चाचा ने इससे पहले पाकिस्तान की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैंने पाकिस्तान को हमेशा भारत के सामने घबराते हुए देखा है, लेकिन वे अन्य टीमों के खिलाफ अच्छा खेलते हैं. जब भी वे नीली जर्सी देखते हैं, तो घबरा जाते हैं. क्या कारण है मुझे नहीं मालूम.

undefined

भारत में पाकिस्तानी झंडा लहराने पर परेशानी में पड़े थे बशीर चाचा

पाकिस्तानी टीम 7 साल बाद जब भारत आए थे, तब टीम का स्वागत करते हुए हैदराबाद एयरपोर्ट पर बशीर चाचा में पाकिस्तानी झंडा लहराया था. लेकिन ऐसा करना उन्हें महंगा पड़ गया था और कथित रूप से सुरक्षाअधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था.

undefined

हालांकि बाद में हिरासत की बात बशीर चाचा से पूछी गई, तो उन्होंने हिरासत में लिए जाने वाली बात से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनसे झंडा ले लिया था और बाद में जब टीम एयरपोर्ट से चली गई तो वापस कर दिया.

undefined

एमएस धोनी के जबरा फैन हैं बशीर चाचा

बशीर चाचा भारत-पाकिस्तान दोनों टीमों को सपोर्ट करते हैं. खास कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वो जबरा फैन हैं. धोनी से वो मिल भी चुके हैं. धोनी उन्हें अपना चश्मा गिफ्ट भी किया था. धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, तो उन्होंने कहा था कि अब वो भी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. अब वो कभी क्रिकेट नहीं देखेंगे. हालांकि बाद में उन्होंने फैसला बदल लिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola