वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड सबसे खतरनाक, दो बार खराब शुरुआत के बाद भी बना चैंपियन

New Delhi: Australia’s bowler Pat Cummins with teammates celebrates the wicket of Netherlands’ batter Bas de Leede during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and Netherlands, at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 25, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_25_2023_000290A)
ऑस्ट्रेलिया ने पहला वर्ल्ड कप 1987 में जीता था. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक ही ग्रुप ए में थीं. जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में 5-5 जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं. बड़ी बात थी कि दोनों टीमें केवल एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले हारे थे.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है. उसने अबतक सबसे अधिक पांच बार खिताब पर कब्जा किया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहला वर्ल्ड कप 1987 में जीता था. उसके बाद दूसरा वर्ल्ड कप 1999 में जीता. फिर तीसरा वर्ल्ड कप 2003, चौथा 2007 में और 2015 में पांचवां वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया.

ऑस्ट्रेलिया का इतिहास रहा है कि वह लीग मैच में खराब प्रदर्शन के बाद भी अचानक गियर बदला और ट्रॉफी जीतकर ही दम लिया. ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा दो बार हो चुका है. 1999 और 2015 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा ही रहा. जिसमें लीग चरण में शुरुआत अच्छी नहीं रही, फिर बाद में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. वर्ल्ड कप 2023 में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने 6 विकेट से हराया, तो दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से मात दी. लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और लगातार चार मैच में जीत दर्ज की. इस समय ऑस्ट्रेलिया 8 अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के कगार पर पहुंच चुका है.

ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में जीता पहला वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया ने पहला वर्ल्ड कप 1987 में जीता था. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक ही ग्रुप ए में थीं. जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में 5-5 जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं. बड़ी बात थी कि दोनों टीमें केवल एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले हारे थे. उस वर्ल्ड कप में दूसरे सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से 35 रन से हार गया था. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 18 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फिर फाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना.

1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन लीग मैच में कुछ खास नहीं था. ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहा. पांच मैच में उसे 3 में जीत मिली. फिर सुपर सिक्स में भी उसे पांच में से तीन में जीत मिली. लेकिन बाद में पाकिस्तान को फाइनल में 8 विकेट से रौंदकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया.

2003 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण में अपने सभी 6 मैच जीते. फिर सुपर सिक्स में भी अपने सभी 5 मैचों में जीत दर्ज की. फाइनल में भारत को 125 रन से हराया और वर्ल्ड चैंपियन बना.

2007 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया लीग चरण में सभी 3 मैच में जीत दर्ज की. फिर सुपर 8 में भी अपने सभी 7 मैच जीते. फाइनल में श्रीलंका DLS के आधार पर 53 रन से हराया और चैंपियन बना.

2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया
2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन लीग में कुछ खास नहीं रहा. पुल ए में ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच खेले, जिसमें 4 में जीत मिली और एक मैच हारा. न्यूजीलैंड से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लीग में लगातार 6 मैच जीता और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. फिर सेमीफाइनल में भारत को 95 रन से हरा कर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में एंट्री की. फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया और चैंपियन बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










