India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने 5वें टी20 मुकाबले में भारत को 54 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Dec 2022 7:40 AM
हीथर ग्राहम टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली अपने देश की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिये टी20 क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाली महिला क्रिकेटर तेज गेंदबाज मेगान शट हैं जिन्होंने 2018 में यह कारनामा किया था. ग्राहम ने दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये.
हीथर ग्राहम के हैट्रिक विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 54 रन से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन की स्कोर खड़ा किया. फिर भारतीय टीम को 142 रन पर ऑल आउट कर दिया.
हीथर ग्राहम टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर
हीथर ग्राहम टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली अपने देश की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिये टी20 क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाली महिला क्रिकेटर तेज गेंदबाज मेगान शट हैं जिन्होंने 2018 में यह कारनामा किया था. ग्राहम ने दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये. उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर देविका वैद्य और राधा यादव को आउट किया और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रेणुका सिंह का विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दीप्ति शर्मा का विकेट लिया. दीप्ति ने भारत के लिये सर्वाधिक 53 रन बनाये और 34 गेंदें खेली.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर और ग्रेस हैरिस ने जमाया नाबाद अर्धशतक
एशले गार्डनर और ग्रेस हैरिस के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 196 रन बनाये. भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक रही जब स्मृति मंधाना (4) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन दो गेंद बाद वह अपना विकेट गंवा बैठी. तीसरे नंबर पर आई हरलीन देयोल ने आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गई. शेफाली वर्मा भी 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी. कप्तान हरमनप्रीत कौर के सस्ते में आउट होने तक मैच भारत की जद से निकल चुका था.
Also Read: Jemimah Rodrigues: मुझे हरमनप्रीत या स्मृति मंधाना बनने की जरूरत नहीं, जानें जेमिमा ने ऐसा क्यों कहा
भारत ने शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया पर बनाया दबाव
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट जल्दी निकाले लेकिन उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली. हैरिस और गार्डनर ने 62 गेंद में 129 रन की नाबाद साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को शृंखला में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया. गार्डनर ने 32 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाये जबकि हैरिस ने 35 गेंद में 64 रन बनाये जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










