ePaper

AUS vs PAK Photos: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, डेविड वॉर्नर ने जड़े 163 रन और जंपा ने चटकाए 4 विकेट

Updated at : 20 Oct 2023 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs PAK Photos: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, डेविड वॉर्नर ने जड़े 163 रन और जंपा ने चटकाए 4 विकेट

Bengaluru: Australia's Adam Zampa celebrates with teammates after taking the wicket of Pakistan's captain Babar Azam during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Australia at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Friday, Oct. 20, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI10_20_2023_000412A)

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को 62 रन से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 367 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की पारी को 45.3 ओवर में 305 रन पर समेट दिया. पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 70 जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 64 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने 4 विकेट लिये.

विज्ञापन
undefined

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (163) और मिशेल मार्श (121) की शतकीय पारी और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 203 गेंद में 259 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया है.

undefined

मैन ऑफ द मैच वॉर्नर ने 124 गेंद की पारी में 14 चौके और नौ छक्के लगाकर पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथी और वनडे में कुल 21वीं शतकीय पारी खेली. मार्श ने अपनी दूसरी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और नौ छक्के जड़े. ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 367 रन बनाने के बाद एडम जम्पा (53 रन पर चार विकेट) और मार्कस स्टोइनिस (40 रन पर दो विकेट) की मदद से पाकिस्तान को 45.3 ओवर में 305 रन पर समेट दिया.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की यह चार मैचों में दूसरी जीत है जबकि पाकिस्तान की यह दूसरी हार है. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (70) और अब्दुल्ला शफीक (64) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. बड़े लक्ष्य के दबाव में मोहम्मद रिजवान (46) और सऊद शकील (30) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकें.

undefined

लक्ष्य का पीछा करते हुए शफीक और इमाम ने पाकिस्तान को ठोस शुरुआत दिलायी. दोनों ने शुरुआती 10 ओवर में संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद कुछ करारे प्रहार किए. इस बीच 12वें ओवर में पैट कमिंस (62 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सीन एबोट ने शफीक का कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गयी.

undefined

इमाम ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जम्पा के खिलाफ चौका जड़ा जिससे पाकिस्तान के रनों का शतक पूरा हुआ. अगले ओवर में मैक्सवेल के खिलाफ शफीक ने एक रन और इमाम ने चौके के साथ अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. विकेट की तलाश में कप्तान कमिंस ने गेंद स्टोइनिस को थमाई और इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर शफीक को आउट कर दिया.

undefined

अगले ही ओवर में स्टोइनिस ने इमाम को पवेलियन की राह दिखायी. इमाम ने 71 गेंद में 10 चौके लगाये. कप्तान बाबर आजम (18) ने हालांकि क्रीज पर आते ही स्टोइनिस के खिलाफ दो चौके के साथ आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन जम्पा की गेंद को वह कमिंस की हाथ में खेल बैठे.

undefined

पाकिस्तान ने 30वें ओवर में शकील के चौके से 200 रन पूरे किये। रिजवान ने ग्लेन मैक्सवेल तो वही शकील ने मिशेल स्टार्क (65 रन पर एक विकेट) के खिलाफ दो चौके लगाकर जरूरी रन गति को ज्यादा नहीं बढ़ने दिया. कमिंस ने 35वें ओवर में शकील की पारी को खत्म कर रिजवान के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 48 गेंद में 57 रन की साझेदारी को भी तोड़ा.

undefined

क्रीज पर आए इफ्तिखार अहमद (26) ने कमिंस के ओवर में दो छक्के और स्टोइनिस के खिलाफ एक छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलियाई खेमे की चिंता बढ़ा दी लेकिन जम्पा ने अपनी फिरकी में उन्हें और रिजवान को फंसा कर पगबाधा किया और मुकाबला पाकिस्तान के हाथ से निकल गया.

undefined

इससे पहले यह विश्व कप इतिहास में केवल चौथा मौका है जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय 400 के स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन शाहीन शाह अफरीदी (10 ओवर में 54 रन पर पांच विकेट) की अगुवाई में आखिरी 10 ओवरों में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को 370 रन के अंदर रोक दिया.

undefined

वॉर्नर ने इस दौरान 10 और 105 रन पर मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए विश्व कप का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो वहीं मार्श ने भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री का फायदा उठाते हुए आसानी से बड़े शॉट खेले. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी शुरुआती ओवर में खराब गेंदबाजी की जिस पर रन बनाने में वॉर्नर और मार्श को कोई परेशानी नहीं हुई.

undefined

पारी की शुरुआत में शाहीन की गेंद पर उस्मान मीर ने अगर वॉर्नर का कैच पकड़ लिया होता तो पाकिस्तान को इतनी फजीहत का सामना नहीं करना पड़ता. इस समय वार्नर 10 रन पर थे जबकि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22 रन था. वॉर्नर ने इसके बाद बेखौफ बल्लेबाजी की.

undefined

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने नौवें ओवर में विकेट की तलाश में गेंद हारिस राऊफ (83 रन पर तीन विकेट) को दी लेकिन वॉर्नर और मार्श ने इस ओवर से 24 रन बटोरे. हसन अली की गेंदों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल रहा था लेकिन बाद में वॉर्नर ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए. इस दौरान उनका एक छक्का स्टेडियम की छत पर जा गिरा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola