'यह इतिहास रचने का मौका', महिला वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार

Womens World Cup: हरमनप्रीत कौर और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली
Womens World Cup: एशिया कप 2025 के खत्म होने के तुरंत बाद महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका को करनी है. भारत के पास मेजबान होने के नाते इस बार वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी कहा कि हमारे पास इतिहास रचने का मौका है. उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा दिखाया और कहा कि हमारे पास युवा और अनुभव का अनोखा मिश्रण है.
Womens World Cup: भारत और श्रीलंका के मुकाबले के साथ 30 सितंबर से महिला वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी खुद भारत कर रहा है. आईसीसी के लिए अपने कॉलम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम पर पूरा भरोसा दिखाया है और कहा कि यह हमारे लिए इतिहास रचने का मौका है. हरमनप्रीत से अक्सर पूछा जाता है कि यह विश्व कप उनके और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्या मायने रखता है. इस सवाल का उन्होंने सीधा जवाब दिया है कि यह इतिहास रचने का मौका है. an opportunity to create history Harmanpreet Kaur declares ahead of Womens World Cup
घर में खेलने का मिलेगा फायदा : हरमनप्रीत
हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह हम सभी के लिए घरेलू विश्व कप है और हम इसे अपने उन सभी समर्थकों के लिए खास बनाना चाहते हैं जिन्होंने पूरे सफर में टीम का साथ दिया है. हालांकि भारतीय टीम का नेतृत्व करना, वह भी घरेलू विश्व कप में, एक बड़ा सम्मान है. टीम और मैं इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए प्रेरित हैं क्योंकि हम ट्रॉफी हर हाल में जीतना चाहते हैं. इस विश्व कप की तैयारी का सफर शानदार रहा है, क्योंकि इसने हमें एक टीम के रूप में बेहतर बनने की चाहत में सीखने, भूलने और फिर से सीखने का मौका दिया है. इसने न केवल टीम को और भी करीब ला दिया है, बल्कि हमारे अंदर आईसीसी ट्रॉफी जीतने की ललक भी जगा दी है.’
अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है टीम इंडिया
भारतीय महिला टीम ने अब तक एक बार भी आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं उठाई है. ऐसे में हरमनप्रीत का मानना है कि भारतीय टीम पिछले कुछ समय से लगातार आगे बढ़ रही है और इस बार, वह उन बड़ी छलांगों को पार करते हुए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इस बाधा को पार करना चाहेगी. हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमेशा की तरह, यह प्रतिस्पर्धा कड़ी है, लेकिन टीम को अपने कौशल, तैयारियों और आने वाली किसी भी चुनौती से पार पाने की दृढ़ता पर पूरा भरोसा है. घरेलू और बाहरी मैदानों पर खेले गए हालिया परिणाम भी टीम के लिए उत्साहजनक रहे हैं और हम विश्व कप में इस लय को बरकरार रखने के लिए उत्सुक हैं.’
तैयारी खास, जीत के लिए टीम तैयार
हरमनप्रीत ने कहा, ‘विशाखापत्तनम में हमारे तैयारी शिविरों और उससे पहले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (COA) में हमारी तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं. ये शिविर बेहद मददगार रहे हैं क्योंकि इनसे हमें विश्व कप से ठीक पहले अपने खेल को निखारने में मदद मिली है. हमारी विश्व कप टीम में सभी विभागों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल, ऋचा घोष और उमा छेत्री जैसी बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं. गेंदबाजी भी उतनी ही प्रभावशाली है, जिसमें रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी के साथ युवा और होनहार क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और राधा यादव भी शामिल हैं. इसके अलावा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और अमनजोत कौर के रूप में तीन ऑलराउंडर भी हैं जो मैच का रुख भारत की ओर मोड़ सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:-
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




