ePaper

दक्षिण अफ्रीका से हारकर अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, देखें तस्वीरें

Updated at : 11 Nov 2023 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका से हारकर अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, देखें तस्वीरें

Ahmedabad: South Africa A Phehlukwayo with teammates celebrates the dismissal of Afghanistan batter Rashid Khan during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and South Africa, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Friday, Nov. 10, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI11_10_2023_000191B)

दक्षिण अफ्रीका से हारकर अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर जरूर हो गई, लेकिन इस टीम ने साबित कर दिया कि इसमें काफी क्रिकेट बचा है. अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. जिससे श्रीलंका जैसी टीम चूक गई.

विज्ञापन
undefined

पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 97 रन की पारी के बाद 50 ओवर में 244 रन ही बना सकी.

undefined

दक्षिण अफ्रीका ने रासी वान डर डुसेन की 95 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत यह लक्ष्य 47.3 ओवर में पांच विकेट पर 247 रन बनाकर हासिल कर लिया. वान डर डुसेन और एंडिले फेलुकवायो ने नाबाद 65 रन की भागीदारी निभाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. फेलुकवायो ने नाबाद 39 रन बनाए.

undefined

अफगानिस्तान के लिए ओमरजई ने टूर्नामेंट में अच्छी लय जारी रखते हुए 107 गेंद में सात चौके और तीन छक्के जड़े, हालांकि वह अपने पहले वनडे शतक से चूक गये और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम ओवर की अंतिम तीन गेंद पर कागिसो रबाडा के खिलाफ कोई रन नहीं बना सके. उन्होंने तब टीम को संभाला जब उसने छह विकेट 116 रन पर गंवा दिये थे.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी रहे जिन्होंने 10 ओवर में एक मेडन से 44 रन देकर चार विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की. फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक (47 गेंद में 41 रन) ने मुजीबुर रहमान पर चौका और छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिये थे. उन्होंने नवीनुल हक पर स्क्वायर लेग में शानदार छक्का जड़ा.

undefined

लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और मोहम्मद नबी की गेंद पर रिव्यू में पगबाधा आउट हुए. कप्तान टेम्बा बावुमा (28 गेंद में 23 रन) की खराब फॉर्म जारी रही जिन्हें मुजीबुर रहमान ने आउट किया. ऐडन मार्कराम (32 गेंद में 25 रन) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन राशिद खान की गेंद पर नवीनुल हक को कैच थमा बैठे.

undefined

हेनरिच क्लासेन को राशिद खान ने बोल्ड कर दिया. फिर डेविड मिलर (24 रन) ने वान डर डुसेन का साथ निभाया और 43 रन की साझेदारी की. लेकिन नबी ने मिलर को आउट कर इसे तोड़ दिया. वान डर डुसेन ने फेलुकवायो के साथ मिलकर 15 गेंद रहते टीम की जीत सुनिश्चित की.

undefined

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद टीम ने अच्छी शुरूआत की लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने चार रन के अंदर तीन विकेट झटककर 11वें ओवर में प्रतिद्वंद्वी टीम का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन कर दिया.

undefined

इससे ऐसा लग रहा था कि शाहिदी का फैसला उन पर ही उलटा पड़ गया क्योंकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल किया. पर उसके तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को टखने में परेशानी के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने रहमत शाह और मोहम्मद नबी के विकेट लिए.

undefined

रहमतुल्लाह गुरबाज (21 गेंद, 25 रन) ने रबाडा की गेंद पर लांग ऑन में छक्का जड़ा और फिर उन्होंने इसी गेंदबाज पर खूबसूरत कवर ड्राइव शॉट लगाया. गुरबाज ने कोएत्जी पर दो चौके लगाए.

undefined

बावुमा ने केशव महाराज को गेंदबाजी पर लगाया और इस बायें हाथ के स्पिनर ने गुरबाज का बड़ा विकेट झटक लिया. इस विकेट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तेजी से दो और विकेट झटक लिए.

undefined

पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले इब्राहिम जदरान से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह कोएत्जी की गेंद पर डिकॉक को आसान कैच देकर आउट हुए। डिकॉक ने स्टंप के पीछे रिकॉर्ड छह कैच लपके. महाराज ने फिर कप्तान शाहिदी को अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर आउट किया.

undefined

ओमरजई और राशिद खान ने छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाकर स्कोर चलायमान रखा जिससे टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया. पर राशिद (14 रन) के आउट होने से यह भागीदारी टूट गयी. ओमरजई ने फिर नूर अहमद (26 रन) के साथ मिलकर 44 रन की भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola