आईसीे फंड जारी करने को लेकर बीसीसीआई की बैठक कल

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बैठक रविवार को दिल्ली में होगी. बीसीसीआई की इस शीर्ष परिषद की बैठक में 2020-21 घरेलू सत्र के लिये कैलेंडर पर फैसला करना, आचरण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) के लिये फंड जारी करने सहित कई एजेंडे शामिल होंगे. न्यायमूर्ति डीके जैन को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बैठक रविवार को दिल्ली में होगी. बीसीसीआई की इस शीर्ष परिषद की बैठक में 2020-21 घरेलू सत्र के लिये कैलेंडर पर फैसला करना, आचरण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) के लिये फंड जारी करने सहित कई एजेंडे शामिल होंगे. न्यायमूर्ति डीके जैन को पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था और इसके बाद वह इसके आचरण अधिकारी के रूप में दोहरी भूमिका निभाने लगे और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव के खिलाफ हितों के टकराव संबंधित आरोपों का निपटारा किया.

विज्ञापन

यह देखना होगा कि जैन को इसी जिम्मेदारी के लिये बरकरार रखा जायेगा या फिर सौरव गांगुली की अगुआई वाला बोर्ड नयी नियुक्ति करेगा.नौ सदस्यीय परिषद के लिये एक और मुद्दा एजेंडे में शामिल होगा और वो आईसीए को फंड जारी करना है जो उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बना भारत का पहली खिलाड़ी संघ है. अक्टूबर में बने आईसीए को बीसीसीआई से कोष की काफी जरूरत है. अभी तक खिलाड़ियों के संघ को कोई फंड नहीं दिया गया है जिससे इसका कोई कार्यालय नहीं है और यह नियमित अंतराल पर बैठक भी नहीं कर पा रहा. अक्टूबर में हुई पहली बैठक में आईसीए ने 15 से 20 करोड़ रूपये का अस्थायी बजट तैयार किया था, उसे बीसीसीआई से अभी शुरूआती अनुदान भी नहीं मिला है लेकिन उसे आगे खुद ही राशि जुटानी होगी.

शीर्ष परिषद ने अभी तक अपनी पहली बैठक 30 नवंबर को की थी और उसे कम से कम तीन महीने में एक बार बैठक करनी होती है. बैठक में 2020-21 घरेलू सत्र के कार्यकम का भी फैसला करना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola