न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में नजरें सलामी जोड़ी और स्पिनर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 1:55 PM
हैमिल्टनः भारतीय टीम शुक्रवार से जब न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में उतरेगी तो सभी की नजरें सलामी जोड़ी और स्पिनरों पर टिकी होंगी. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 0-3 से क्लीनस्वीप होने के बाद विराट कोहली की टीम के लिए अगले हफ्ते शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले […]
हैमिल्टनः भारतीय टीम शुक्रवार से जब न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में उतरेगी तो सभी की नजरें सलामी जोड़ी और स्पिनरों पर टिकी होंगी. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 0-3 से क्लीनस्वीप होने के बाद विराट कोहली की टीम के लिए अगले हफ्ते शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले यह अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण है.
भारत इससे बेहतर अभ्यास मैच की उम्मीद नहीं कर सकता था क्योंकि विरोधी टीम में न्यूजीलैंड के कई सीनियर और ए टीम के खिलाड़ियों को जगह मिली है जिसमें लेग स्पिनर ईश सोढ़ी, आलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर टिम सीफर्ट भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










