नेपाल में एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलेंगे क्रिस गेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 9:15 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नामेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे. अब फ्रीलांस टी20 खिलाड़ी बन चुके 40 साल के गेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की. लीग के आयोजकों के ट्विटर पोस्ट पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नामेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे.

अब फ्रीलांस टी20 खिलाड़ी बन चुके 40 साल के गेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की. लीग के आयोजकों के ट्विटर पोस्ट पर गेल ने कहा, मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा.

आइये और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें. नेपाल गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ. लीग के आयोजकों ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गेल के खेलने की पुष्टि की.आयोजकों ने ट्वीट किया, नेपाल, मार्च में तूफान की भविष्यवाणी है. गेल ने पोखरा राइनोज की ओर से एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है. क्या आप गेल के तूफान के लिए तैयार हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola