ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर केएस भरत भारतीय टीम में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 5:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज के एस भरत को ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया. भरत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 4143 रन बनाये हैं. उनका स्ट्राइक रेट टी-20 क्रिकेट में सौ से ऊपर है. […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज के एस भरत को ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया. भरत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 4143 रन बनाये हैं. उनका स्ट्राइक रेट टी-20 क्रिकेट में सौ से ऊपर है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राजकोट में दूसरे वनडे के लिये केएस भरत को टीम में चुना है. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन और ईशान किशन न्यूजीलैंड में भारत ए टीम का हिस्सा हैं.
चयन समिति ने केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना है. पंत को रिहैबिलिटेशन के लिये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया है. पंत को मुंबई में पहले वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने से चोट लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola