IND vs AUS दूसरे वनडे में आज नाक की लड़ाई, ऑस्ट्रेलिया ही नहीं राजकोट के बैडलक को भी देनी होगी मात

राजकोटः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती मैच में करारी हार के बाद भारत पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया है. पहले मैच में भारतीय टीम 15 साल बाद वनडे इंटरनेगलु शनल में कोई मुकाबला 10 विकेट से हारी. भारतीय बल्लेबाजों को टीम में नई जान फूंकते हुए सीरीज में वापस […]
राजकोटः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती मैच में करारी हार के बाद भारत पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया है. पहले मैच में भारतीय टीम 15 साल बाद वनडे इंटरनेगलु शनल में कोई मुकाबला 10 विकेट से हारी. भारतीय बल्लेबाजों को टीम में नई जान फूंकते हुए सीरीज में वापस लाने के लिए अच्छा खेल हर हाल में दिखाना होगा.
ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने एक तरह से मेजबान टीम की कई कमियों को उजागर किया था. शुक्रवार को राजकोट में दोनों देशों के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा जो भारत के लिए नाक की लड़ाई से कम नहीं है. अगर यह मैच भारत हार जाता है तो न सिर्फ इस सीरीज को गंवा देगा बल्कि अपनी ही धरती पर ऑस्ट्रेलिया से लगातार पांच मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










