ePaper

पंत के सिर में गेंद से लगी चोट, दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ नहीं जाएंगे राजकोट

Updated at : 15 Jan 2020 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
पंत के सिर में गेंद से लगी चोट, दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ नहीं जाएंगे राजकोट

मुंबई : विकेटकीपर ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे के लिये भारतीय टीम के साथ नहीं जायेंगे, क्योंकि पहले मैच में उनके सिर पर गेंद लग गयी थी. पंत के हेलमेट में मंगलवार को यहां पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए गेंद लग गयी थी जिससे वह दूसरी पारी के […]

विज्ञापन

मुंबई : विकेटकीपर ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे के लिये भारतीय टीम के साथ नहीं जायेंगे, क्योंकि पहले मैच में उनके सिर पर गेंद लग गयी थी.

पंत के हेलमेट में मंगलवार को यहां पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए गेंद लग गयी थी जिससे वह दूसरी पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे थे. वह निगरानी में हैं. बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ऋषभ पंत आज अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जायेंगे. वह बाद में टीम से जुड़ जायेंगे.

उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है. अभी इस पर स्पष्टता नहीं है कि वह अगले मैच के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे या नहीं, या फिर उन्हें आराम दिया जायेगा.

भारत की पारी के दौरान 44वें ओवर में पैट कमिंस की बाउंसर गेंद उनके हेलमेट से टकरायी थी जिस पर उनका विकेट भी चला गया था. इस चोट के कारण लोकेश राहुल को स्टंप के पीछे उनकी जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. मंगलवार की रात को बीसीसीआई ने बयान में कहा कि पंत निगरानी में हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था जिसके बाद भारत की टीम 255 रन पर सिमट गयी थी जिसमें पंत ने 33 गेंद में 28 रन बनाये थे. राहुल ने विकेटकीपिंग की तो मनीष पांडे पंत की जगह क्षेत्ररक्षण के लिये उतरे. ऑस्ट्रेलिया ने शृंखला के शुरुआती मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola