जब कैफ ने सचिन तेंदुलकर को बताया कृष्‍ण और खुद को सुदामा, ट्विटर पर ”झमाझम”

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्‍मद कैफ इस समय काफी चर्चा में हैं. दरअसल उन्‍होंने सोशल मीडिया पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तसवीर पोस्‍ट की है. तसवीर के साथ उन्‍होंने जो लिखा है, उसे समर्थक काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल कैफ ने सचिन तेंदुलकर […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्‍मद कैफ इस समय काफी चर्चा में हैं. दरअसल उन्‍होंने सोशल मीडिया पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तसवीर पोस्‍ट की है.

विज्ञापन

तसवीर के साथ उन्‍होंने जो लिखा है, उसे समर्थक काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल कैफ ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तसवीर अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला और लिखा, ‘भगवान कृष्‍ण के साथ मेरा सुदामा पल’.

कैफ ने जैसे ही ये पोस्‍ट डाली लोगों की लाइक और कमेंट्स मिलने शुरू हो गये. कैफ की सचिन के प्रति सम्‍मान की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शानदार, आपकी आत्‍मीयता देखकर अच्‍छा लगा. एक अन्‍य यूजर ने लिखा, दिग्‍गज के साथ आपकी नम्रता देखकर अच्‍छा लगा.

बता दें कैफ ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को 2018 में अलविदा कह दिया था. संन्‍यास लेने से पहले कैफ ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार मैच खेले और कई जीत भी दर्ज किये. कैफ की नेटवेस्‍ट में मैच जीताऊ पारी भला कौन भूल सकता है. उन्‍होंने नेटवेस्‍ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंग्‍लैंड के खिलाफ विजयी पारी खेली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola