ePaper

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान अरोन फिंच ने कहा, दिमाग से उतारना होगा बुमराह का हौव्वा

Updated at : 10 Jan 2020 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान अरोन फिंच ने कहा, दिमाग से उतारना होगा बुमराह का हौव्वा

मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा कि वे अपने दिमाग में जसप्रीत बुमराह का हौव्वा नहीं बनाये रखे. फिंच के अनुसार भारत का प्रमुख तेज गेंदबाज सम्मान का हकदार है लेकिन उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा कि वे अपने दिमाग में जसप्रीत बुमराह का हौव्वा नहीं बनाये रखे. फिंच के अनुसार भारत का प्रमुख तेज गेंदबाज सम्मान का हकदार है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि वह अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दे.

फिंच ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मेरा मानना है कि खिलाड़ी जितना अधिक उसका सामना करेंगे उतना उन्हें पता चलता रहेगा कि वह कैसी गेंदबाजी करता है. इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इसको लेकर ज्यादा हौव्वा न बनायें.’ धमाकेदार बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ पारी का आगाज करते हुए फिंच को बुमराह का सामना करना होगा.

फिंच ने कहा, ‘वह निश्चित तौर पर बेहतरीन गेंदबाज है. वह ऐसा गेंदबाज है कि जब आप उसके खिलाफ नहीं खेल रहे हों तो आप उसे गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे. वह तेज और आक्रामक गेंदबाज है और वह अपनी रणनीति पर बहुत अच्छी तरह से अमल करते हैं.’ बुमराह तीन महीने तक चोट से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे है और ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली शृंखला में उनका सामना करने को लेकर सतर्क हैं.

फिंच ने कहा, ‘हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में क्या है हमें इस पर ध्यान देना होगा तथा प्रत्येक खिलाड़ी के कमजोर और मजबूत पक्ष होते हैं. इसलिए हमें मानसिक तौर पर इस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा.’ दूसरा वनडे 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जायेगा. बेहतरीन फार्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे में पदार्पण के लिये तैयार हैं और उनका बुमराह की अगुवाई वाले आक्रमण से रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है.

फिंच ने कहा, ‘हां यह मुकाबला रोमांचक होगा. हमने पिछले 12 महीनों में मार्नस के खेल में आमूलचूल सुधार देखा है और यह उसके स्कोर और टेस्ट क्रिकेट में छोड़े गये प्रभाव से भी पता चलता है. सीमित ओवरों में उसका घरेलू रिकार्ड शानदार है. उम्मीद है कि टेस्ट शृंखला की उनकी फार्म वनडे में भी बरकरार रहेगी.’ फिंच ने कहा कि भारत में उनके खिलाड़ियों को बेसिक्स पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, ‘भारत में आपको वास्तव में अपने बेसिक्स के साथ अनुशासित होना होगा. अगर आप चीजों को लेकर परेशान होते हो तो यह सही नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola