ePaper

PAKvsAUS: बाबर आजम का शतक बेकार, आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी और पांच रन से जीता

Updated at : 24 Nov 2019 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
PAKvsAUS:  बाबर आजम का शतक बेकार, आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी और पांच रन से जीता

ब्रिस्बेनः आस्ट्रेलिया ने रविवार को गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और पांच रन से जीत हासिल कर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाये थे और आस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहली पारी में 540 रन बनाकर 340 रन की […]

विज्ञापन

ब्रिस्बेनः आस्ट्रेलिया ने रविवार को गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और पांच रन से जीत हासिल कर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाये थे और आस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहली पारी में 540 रन बनाकर 340 रन की बढ़त हासिल की थी.

पाकिस्तान ने शनिवार को दोपहर के सत्र में तीन विकेट सस्ते में गंवा दिये लेकिन रविवार को उसके बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया लेकिन उनकी चुनौती अंतिम सत्र में समाप्त हो गयी. बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा जबकि मोहम्मद रिजवान अपने पहले सैकड़े से महज पांच रन से चूक गये जिससे पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन 335 रन पर सिमट गयी.

लेग स्पिनर यासिर शाह ने 42 रन की पारी खेलकर अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया. जब भी पाकिस्तानी बल्लेबाजी हावी होने लगते थे तभी आस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन पर शिंकजा कस लेते थे. जोश हेजलवुड आस्ट्रेलिया के लिये बेहतरीन रहे जिन्होंने 63 रन देकर चार विकेट हासिल किये जबकि मिशेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस ने एक और नाथन लियोन ने एक विकेट चटकाया. इससे पहले पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया.

आजम ने आस्ट्रेलिया में पहला और अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने 104 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे. उन्होंने शान मसूद (42 रन) के साथ 68 और रिजवान (95 रन) के साथ 132 रन की भागीदारी निभायी. दूसरा टेस्ट एडीलेड में खेला जायेगा. मुश्फिकुर रहीम 74 रन के स्कोर पर उमेश की गेंद पर आउट हुए

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola